महर्षि वाल्मीकि जन्मोत्सव मेला कमेटी ने विद्यालय के लिए भेंट किए गद्दे
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
महर्षि वाल्मिकी जन्मोत्सव केंद्रीय मेला कमेटी ने गोविन्द नगर कच्ची बस्ती में चल रही पाठशाला में बच्चों की पीड़ा को लेकर गद्दे भेट किए।पाठशाला का नियमित रूप से संचालन कर रहे विनीत कुमार गौतम व उनकी पूरी टीम ने कुछ दिन पहले विनय सेन व मुन्ना हजारिया को पाठशाला में बुलाया था विद्यालय में देखा कि वहां पर लगभग 40 बच्चे कारपेट पर बैठ कर पढ़ाई कर रहे थे। उनकी पीड़ा को देखते हुए लगा कि इनको बैठने के लिए व्यवस्था करनी चाहिए क्योंकि ठंड लगती होंगी l संचालक मण्डल पदाधिकारी को अवगत कराया गया जिसमें सभी लोगों ने अपनी राय व्यक्त करते हुए कहा कि पाठशाला में गद्दे की व्यवस्था करनी चाहिए और विनीत कुमार गौतम को बुलवाकर छह गद्दे भेट किया गए और कहा गया कि आप को अगर कोई भी जरूरत होती है तो कमेटी द्वारा पाठशाला के लिए बच्चों की मदद करने हेतु कमेटी निरंतर प्रयास करेंगी प्रमुख रूप से श्री प्रकाश हजारिया, स्वरूप मुन्ना पहलवान, अशोक भारती, बबलू खोटे, मुन्ना हजारिया, श्री कांत, विनोद कुमार एडवोकेट, बृजेंद्र मकोरिया, नीरज, अमन गौतम, प्रतिभा चौधरी, आरती, दीप शिखा, मीरा, नेहा, विनय सेन आदि मौजूद रहे l

त्योहार से पहले खोया मंडियों पर बड़ी कार्रवाई, 450 किलो दूषित खोया कराया नष्ट हटिया, एक्सप्रेस रोड और फजलगंज में जांच, 19 नमूने संग्रहित
गर्भवती से नौनिहाल तक, पोषण की पूरी कड़ी पर रहेगी नजर, पोषण ट्रैकर पर 1.79 लाख लाभार्थी पंजीकृत, टीएचआर के समयबद्ध वितरण और गुणवत्ता की नियमित निगरानी के निर्देश
हज़रत अब्दुल लतीफ़ शाह क़ादरी चिश्ती का 57वाँ त्रिदिवसीय सालाना उर्स मनाया गया
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अटेवा ने निकाली तिरंगा यात्रा, दिया जिलाधिकारी को ज्ञापन, अटेवा 25 सितम्बर को लखनऊ में महारैली भव्य आयोजन होगा
ग्रामीण नालों की टैपिंग और शोधन की तैयारी, तीन स्थानों पर बनेंगे वेटलैंड 