कांग्रेसियों ने आयरन लेडी पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की मूर्ति का आदर पूर्वक किया विसर्जन
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
विगत दिनों बिरहाना रोड पर स्थापित पूर्व प्रधानमंत्री स्व श्रीमती इन्द्रिरा गाँधी की प्रतिमा क्षतिग्रस्त होकर खंडित हो गईं थी उक्त स्थान पर नई मूर्ति स्थापित होने के उपरांत क्षतिग्रस्त मूर्ति को आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के द्वारा राम धुन रघुपति राघव राम पतित पावन सीताराम के साथ उनकी गरिमा के अनुरूप पुलिस सुरक्षा एवं सरकारी वोट से भगवत दास घाट स्तिथि गंगा जी मे विसर्जित किया गया
मूर्ति विसर्जन के उपरांत पूर्व विधायक पं भूधर नारायण मिश्र ने कहा की श्रीमती इंदिरा गाँधी की हत्या के बाद देश मे सबसे पहले बिरहाना रोड पर प्रतिमा स्तापित हुई थी श्रीमती इंदिरा गाँधी देश की पहली प्रधानमंत्री के साथ महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी थी इसलिए जरूरी था की उनकी गरिमा के साथ मूर्ति का विसर्जन किया जय तथा कहा किया पूर्व मे स्थापित स्थान पर नई प्रतिमा लग चुकी है जिसका अनावरण अतिशीघ्र करा दिया जायेगा
प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान महासचिव हरप्रकाश अग्निहोत्री ने कहा कि स्व श्रीमती इंदिरा गाँधी की देश के प्रति सेवाओं और उनके बलिदान को दृष्टिगत पूरी गरिमा के साथ मूर्ति को विसर्जित कर उनको नमन किया गया कार्यक्रम का संयोजन अरुण मिश्रा गुड्ड ने किया विसर्जन के दौरान सर्व नगर ग्रामीण अध्यक्ष अमित पाण्डेय,श्री शंकर दत्त मिश्रा, निजामुद्दीन खा, अतहर नईम, संदीप शुक्ला,श्याम देव सिंह कृपेश त्रिपाठी चंद्र मणि मिश्रा इखलाक अहमद डेविड ,आदित्य चौबे राजकुमार यादव,दिनेश दीक्षित सतीश दीक्षित अमित शुक्ला मोनू,,सुशील मिश्रा,भूपिंदर सिंह भदौरिया,दीप पाण्डेय,विजय त्रिवेदी बंटू बाजपेई ,अजय श्रीवास्तव शीलू ए के शुक्ला विश्वनाथ जायसवाल,सुनील ओमर अमित मिश्रा,आदि प्रमुख रूप से शामिल थे।

त्योहार से पहले खोया मंडियों पर बड़ी कार्रवाई, 450 किलो दूषित खोया कराया नष्ट हटिया, एक्सप्रेस रोड और फजलगंज में जांच, 19 नमूने संग्रहित
गर्भवती से नौनिहाल तक, पोषण की पूरी कड़ी पर रहेगी नजर, पोषण ट्रैकर पर 1.79 लाख लाभार्थी पंजीकृत, टीएचआर के समयबद्ध वितरण और गुणवत्ता की नियमित निगरानी के निर्देश
हज़रत अब्दुल लतीफ़ शाह क़ादरी चिश्ती का 57वाँ त्रिदिवसीय सालाना उर्स मनाया गया
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अटेवा ने निकाली तिरंगा यात्रा, दिया जिलाधिकारी को ज्ञापन, अटेवा 25 सितम्बर को लखनऊ में महारैली भव्य आयोजन होगा
ग्रामीण नालों की टैपिंग और शोधन की तैयारी, तीन स्थानों पर बनेंगे वेटलैंड 