वेब सीरीज़ ‘कठपुतली’ की शूटिंग राजस्थान में होगी
मुम्बई के क्लासिक क्लब में आयोजित एक भव्य समारोह के दौरान निर्माता त्रय राजीव कुमार, दीपक बी वर्मा और अब्दुर्रहमान ने संयुक्त रूप से महिला सशक्तिकरण के सब्जेक्ट पर आधारित वेब सीरीज ‘कठपुतली’ के निर्माण की घोषणा कर दी है। इस वेब सीरीज के निर्देशक पंकज कपूर और संगीतकार इस्माइल दरबार व विवेक माहुनकर हैं। अभिनेत्री रितिका कुमावत इस वेब सीरीज में पुलिस अधिकारी की भूमिका में नजर आएगी। वेब सीरीज ‘कठपुतली’ की घोषणा पार्टी में अदाकारा रितिका कुमावत का बर्थडे भी शानदार केक काटकर मनाया गया। रेनड्रॉप्स एंटरटेनमेंट के बैनर तले बनने जा रही वेब सीरीज ‘कठपुतली’ के एडिटर आशीष म्हात्रे, कोरियोग्राफर आशीष पाटिल, आर्ट व प्रोडक्शन डिज़ाइनर कृष्णा ठाकुर, डीओपी सुदीप चटर्जी, कॉस्ट्यूम डिज़ाइनर नीता लुल्ला और ईपी अनिल रवाते हैं। इस सीरीज की शूटिंग 20 दिसम्बर से चौमू सामोद, मेहर कला गांव, जयपुर, राजस्थान में शुरू होने जा रही है। एक्शन, रोमांस, ड्रामा और इमोशन से भरपूर इस सीरीज में रितिका कुमावत के अलावा जैकी श्रॉफ, अमित लेखवानी और पंकज कपूर भी महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आएंगे।
प्रस्तुति : काली दास पाण्डेय

खाकी वर्दी में साई पल्लवी का नया अंदाज, ‘ओम: चैप्टर 1’ में न्याय की जंग से बढ़ेगा रोमांच
‘बोलो राधे राधे’ दिखाएगी भारत की अनोखी कहानी ‘बोलो राधे राधे’ में दिखेगा भारतीय जीवन का रंग मथुरा-वृंदावन से गांवों तक पहुंची ‘बोलो राधे राधे’, 9 भाषाओं में गूंजेगी कृष्ण भक्ति
अब सुरों की दुनिया में छाएंगे जय प्रकाश मिश्रा
‘कजिन ईशा’ में विक्रांत राय और सुरभि तलोदिया का एवरग्रीन रोमांस ‘कजिन ईशा’, फर्स्ट लुक में छाई विक्रांत-सुरभि की जोड़ी ‘कजिन ईशा’ के फर्स्ट लुक में दिखा इश्क का नया रंग
अक्षय कुमार की ‘समुक’ में रुक्मिणी मैत्र की एंट्री?
प्यार का जाल या मौत का खेल? ‘द मिसिंग गर्ल’ ने बढ़ाया सस्पेंस जब प्यार बना कातिल का हथियार, ‘द मिसिंग गर्ल’ की कहानी ने चौंकाया 