भगत सिंह का बलिदान देश कभी भूल नही सकता — पण्डित रवीन्द्र शर्मा
उपदेश टाइम्स कानपुर
कानपुर अधिवक्ता कल्याण संघर्ष समिति ने पूर्व संध्या पर मनाया शहीदे आजम भगत सिंह का शहीद दिवस
कानपुर कोर्ट स्थित संस्था कार्यालय में सर्व प्रथम संघर्ष समित संयोजक पंडित रवीन्द्र शर्मा पूर्व अध्यक्ष लायर्स एसोसियेशन ने भगत सिंह के चित्र पर माल्यार्पण करते हुवे कहा कि मातृभूमि के प्रति प्रेम को खासतौर पर युवाओं तक पहुंचाने के लिए भगत सिंह ने बलिदान दिया था इंकलाब का अर्थ हिंसा से नहीं लगाना चाहिए यह भगत सिंह के दर्शन का प्रतीक है जिन मूल्यों और सिद्धांतो के लिए शहीदे आजम ने बलिदान दिया वो आज भी प्रासांगिक है। देश की आजादी के लिए कम उम्र में हंसते हंसते फांसी पर झूल गए उनके इस बलिदान को देश कभी नही भूल सकता।सम्पूर्ण विश्व में मातृभूमि के लिए कुर्बान होने वालों में भगत सिंह का बलिदान अतुलनीय है। उन्हे शाहीद का दर्जा न दिया जाना देश के शहीदों का अपमान है। सभी ने चित्र पर पुष्प चढ़ाये और शहीदे आजम भगत सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए नारा लगाया कि
शहीदों की चिताओं पर लगेंगे हर बरस मेले।
वतन पर मरने वालो का यही बाकी निशा होगा।
प्रमुख रूप से हर्ष वर्मा उपाध्यक्ष लायर्स एसोसिएशन देवेंद्र ढंग उपाध्यक्ष सेल्स टैक्स बार एसोसिएशन अरविंद दीक्षित संजीव कपूर राजेंद्र गुप्ता अखिलेश कुमार अतुल सिंह जगत सिंह विवेक मिश्र श्रवण निषाद आशीष गुप्ता बी के दास पंकज दीक्षित राजुल श्रीवास्तव नूर आलम इंद्रेश मिश्रा प्रियम जोशी के के यादव आदि रहे

मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई सम्भागीय परिवहन प्राधिकरण की बैठक,परमिट, नवीनीकरण एवं परिवहन संबंधी विभिन्न प्रस्तावों पर लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय
डीएम के निरीक्षण में अधिशासी अभियंता समेत चार सहायक अभियंता मिले अनुपस्थित, एक दिन के वेतन काटने का निर्देश, कहा- सभी राजपत्रित अधिकारी उपस्थिति पंजिका पर प्रतिदिन करें हस्ताक्षर
सावन के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने किया परमट स्थित श्री आनंदेश्वर महादेव मंदिर का निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु दिए आवश्यक निर्देश
कानपुर मंडल में लगभग ₹31.80 करोड़ की 25 पर्यटन विकास परियोजनाओं का रोडमैप तैयार, कानपुर नगर में सबसे अधिक पर्यटन विकास प्रस्ताव
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अटेवा 21 अगस्त को निकालेगा तिरंगा यात्रा व 25 सितम्बर को लखनऊ में होगी विशाल रैली
भूजल संरक्षण को जनआंदोलन बनाएं, वर्षभर जारी रहें प्रयास: डीएम 