एसएन सेन बीवी पीजी कॉलेज में रोज़गार हेतु प्लेसमेंट ड्राइव का हुआ आयोजन
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
एसएन सेन बीवी पीजी कॉलेज तथा सीएसजेएमयू कानपुर के सेवायोजन प्रकोष्ठ द्वारा संयुक्त रूप से एसएन सेन महाविद्यालय में छात्राओं को व्यवसाय जगत की जानकारी देने हेतु कैरियर काउंसलिंग वार्ता तथा ऑल डिजी टेक्नोलॉजी कंपनी, नोएडा के द्वारा रोजगार के लिए प्लेसमेंट ड्राइव का आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं ने रूचि दिखाते हुए बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया प्रशिक्षण अवधि के पश्चात वेतन बढ़ने के आकर्षण ने छात्राओं को उत्साहित किया। प्राचार्य प्रोफ़ेसर सुमन, सेवायोजन प्रकोष्ठ सह प्रभारी प्रोफ़ेसर निशा वर्मा तथा चीफ प्रॉक्टर कप्तान ममता अग्रवाल ने विश्वविद्यालय के इंक्यूबेशन सेल से आए हुए प्रतिनिधि अनिल कुमार त्रिपाठी एवं ऑल डिजी टेक्नोलॉजी कंपनी के एचआर अभिषेक प्रताप सिंह का स्वागत किया अनिल कुमार त्रिपाठी ने छात्राओं को कम्युनिकेशन स्किल्स, कंप्यूटर ज्ञान, स्टार्ट अप में इनोवेशन की आवश्यकता के बारे में जानकारी साझा की अगले कार्यक्रम में ऑल डिजी टेक्नोलॉजी कंपनी से आए हुए एचआर अभिषेक प्रताप सिंह एवं उनकी टीम ने 100 छात्राओं का साक्षात्कार लिया गया सभी वक्ताओं ने छात्राओं की कैरियर संबंधी समस्याओं का समाधान किया महाविद्यालय सेवायोजन प्रकोष्ठ के सदस्यों डॉ. कोमल सरोज, डॉ. अनामिका, श्वेता रानी ने कार्यक्रम के आयोजन में सक्रिय सहयोग प्रदान किया।

मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई सम्भागीय परिवहन प्राधिकरण की बैठक,परमिट, नवीनीकरण एवं परिवहन संबंधी विभिन्न प्रस्तावों पर लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय
डीएम के निरीक्षण में अधिशासी अभियंता समेत चार सहायक अभियंता मिले अनुपस्थित, एक दिन के वेतन काटने का निर्देश, कहा- सभी राजपत्रित अधिकारी उपस्थिति पंजिका पर प्रतिदिन करें हस्ताक्षर
सावन के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने किया परमट स्थित श्री आनंदेश्वर महादेव मंदिर का निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु दिए आवश्यक निर्देश
कानपुर मंडल में लगभग ₹31.80 करोड़ की 25 पर्यटन विकास परियोजनाओं का रोडमैप तैयार, कानपुर नगर में सबसे अधिक पर्यटन विकास प्रस्ताव
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अटेवा 21 अगस्त को निकालेगा तिरंगा यात्रा व 25 सितम्बर को लखनऊ में होगी विशाल रैली
भूजल संरक्षण को जनआंदोलन बनाएं, वर्षभर जारी रहें प्रयास: डीएम 