कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
चकेरी स्थित श्याम नगर से यशोदा नगर के बीच फ्लाईओवर पर ट्राला और डंपर के बीच टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कि ट्राला के चालक व परिचालक की मौके पर मौत हो गई। सूचना पर चकेरी पुलिस पहुंची। कटर से काटकर निकाले गए। हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया। क्रेन की मदद से पुलिस ने वाहन किनारे कराए। जिसके बाद यातायात सुचारू रूप से संचालित हो सका। पुलिस ने दोनों मृतकों के परिजनों को सूचित कर दिया है। हमीरपुर के मुस्करा बिहुनी निवासी उदयभान (23) गांव के ही परिचालक बबलू के साथ डंपर में ईंट लादकर लखीमपुर से मुस्करा जा रहा था। फ्लाईओवर पर श्याम नगर के आगे प्रताप होटल के पास डंपर में कुछ खराबी आ गई। इस पर उदयभान और बबलू नीचे उतरकर उसे ठीक कर रहे थे। तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्राला ने डंपर में टक्कर मार दी। जिससे डंपर के नीचे घुसकर काम कर रहे परिचालक बबलू की पहिये के नीचे कुचलकर मौत हो गई। वहीं पीछे से टक्कर मारने वाले ट्राला के चालक बिहार के रोहताश गोरारी तेंदुआ निवासी उपेंद्र कुमार सिंह (44) की भी मौत हो गई। हादसे के बाद फ्लाई ओवर पर लंबा जाम लग गया। सूचना पर पहुंची चकेरी पुलिस ने हाईड्रा की मदद से क्षतिग्रस्त डंपर को हटवाने का प्रयास किया। इंस्पेक्टर चकेरी अशोक दुबे ने बताया कि कोहरे के चलते वाहनों की भिड़ंत से हादसा हुआ है। क्षतिग्रस्त वाहनों को हटवाया गया है। परिजनों को सूचित कर शवो को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।