नवरात्र के अवसर पर सशक्त राष्ट्र के लिए तीन हजार मातृ शक्तियों ने कृष्णा नगर में किया सुंदरकाण्ड महायज्ञ
“ईश्वरीय स्वप्नाशी सेवा समिति” की सनातन ध्वजवाहिका सपना गोयल की अगुआई में 15 अक्टूबर को अयोध्या में किया जाएगा द्वितीय सामूहिक सुंदरकांड पाठ
लखनऊ “ईश्वरीय स्वप्नाशी सेवा समिति” की सनातन ध्वज वाहिका सपना गोयल की अगुआई में मंगलवार 1 अक्टूबर को कृष्णानगर के उत्तम लॉन में तीन हजार से अधिक मातृ शक्तियों द्वारा सुंदरकाण्ड महायज्ञ किया गया। नवरात्र के अवसर पर सुंदरकांड के माध्यम से सशक्त और उन्नत राष्ट्र के लिए प्रार्थना की गई। शारदीय नवरात्र इस साल 3 से 11 अक्टूबर तक होंगे। तीन अक्टूबर को घट की स्थापना की जाएगी जबकि 12 अक्टूबर को दशहरा पर्व मनाया जाएगा। सपना गोयल के अनुसार नवरात्र का पर्व विश्व को नारी सशक्तिकरण का संदेश देता है। नवरात्र में देवी मां शैलपुत्री, ब्रह्मचारिणी, चंद्रघंटा, कूष्मांडा, स्कंदमाता, कात्यायनी, कालरात्रि, महागौरी और सिद्धिदात्री का पूजन करके भक्तगण शक्ति, सिद्धि, शन्ति, मातृत्व, सफलता, समृद्धि ही नहीं बुराई पर अच्छाई की जीत की भी कामना करते हैं। सुंदरकांड पाठ महा अभियान को भी मातृशक्तियां ही संचालित करके सुंदर राष्ट्र की कामना को साकार कर रही हैं।
सनातन ध्वज वाहिका सपना गोयल के अनुसार भारत वर्ष, देवों द्वारा निर्मित है और भरत की भूमि, ऋषि मुनियों की जन्मस्थली है। ऐसे में वह सतत प्रयास कर रही हैं कि भारत को उसका पुराना वैश्विक गौरव प्राप्त हो और भारत दोबारा विश्व गुरु बने। इसके लिए सबसे पहले जरूरी है कि संकल्पित होकर रोज, सुंदरकांड का पाठ किया जाए। इसके साथ ही यह भी जरूरी है कि हर मंगलवार और शनिवार को निकट के मंदिर में जाकर सामूहिक सुंदरकांड का पाठ किया जाए।
अयोध्याजी जन्मभूमि परिसर में मातृ शक्तियों द्वारा सामूहिक “मासिक सुंदरकाण्ड पाठ” का सिलसिला 11 सितम्बर से शुरू हो गया है। श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र की ओर से लखनऊ की “ईश्वरीय स्वप्नाशी सेवा समिति” की सनातन ध्वज वाहिका सपना गोयल को इसका दायित्व सौंपा गया है। इस क्रम में दूसरा सामूहिक सुंदरकांड का पाठ आगामी 15 अक्टूबर दिन मंगलवार को अयोध्या में जन्मभूमि परिसर में किया जाएगा। इसके साथ ही संकल्प के अनुसार जल्द ही अयोध्याजी में पांच हजार मातृ शक्तियों द्वारा सामूहिक सुंदरकांड पाठ का वृहद आयोजन भी किया जाएगा। सपना गोयल द्वारा बिना किसी सरकारी या निजी सहयोग के, बीते 10 मार्च को महिला दिवस के उपलक्ष्य में पांच हजार से अधिक मातृ शक्तियों द्वारा लखनऊ के झूलेलाल घाट पर सामूहिक सुंदरकांड का भव्य अनुष्ठान सम्पन्न करवाया गया था। सामूहिक सुंदरकांड का अभियान राष्ट्रीय स्तर पर वृहद रूप में निरंतर संचालित किया जा रहा है। इसके तहत नैमिषारण्य तीर्थ और उत्तराखंड कोटद्वार के प्रतिष्ठित प्राचीन मंदिर, सिद्धबली परिसर में भी सामूहिक सुंदरकांड पाठ का अनुष्ठान, सफलतापूर्वक आयोजित करवाया जा चुका है। यह अभियान देश ही नहीं विदेशों तक में संचालित किया जा रहा है।

शिक्षा और रोजगार के मुद्दों पर डा. अम्बेडकर राष्ट्रीय एकता मंच ने जताई चिंता, संगठन को मजबूत करने पर हुई चर्चा
“छात्रों के भविष्य और लद्दाख के अस्तित्व से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं: सरकार हठधर्मिता छोड़े” — भवन नाथ पासवान
राज्यपाल की अध्यक्षता में चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कानपुर का 28वां दीक्षांत समारोह सम्पन्न हुआ
पूनम द्विवेदी बनीं राष्ट्रीय सनातन सेना गौ मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष, प्रदेश अध्यक्ष स्वाती अवस्थी ने जताया भरोसा, कहा— संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाएंगी
संविदा कर्मचारियों की ईएसआई-ईपीएफ और सुरक्षा सुविधाओं का मामला ऊर्जा मंत्री तक पहुंचा
रामदास अठावले का लखनऊ में भव्य स्वागत, मुन्ना हजारिया ने किया सम्मान 