जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज में रेशनल एंटीबायोटिक के नफा नुकसान पर प्रेस कॉन्फ्रेंस का हुआ आयोजन
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
आज जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज, कानपुर के शिशु रोग विभाग में “रैशनल एंटीबायोटिक उपयोग सप्ताह” के अवसर पर प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य एंटीबायोटिक दवाओं के विवेकपूर्ण और सही उपयोग के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। कार्यक्रम में चिकित्सा क्षेत्र के विशेषज्ञों, ने भाग लिया।
डॉ. वी. एन. त्रिपाठी ने बताया कि एंटीबायोटिक दवाओं के अत्यधिक सेवन से उपयोग से इनकी प्रभावशीलता कम हो सकती है, जिससे गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। डॉ. अनुराग भारती ने कहा कि एंटीबायोटिक दवाओं का अंधाधुंध प्रयोग एक बड़ी समस्या है, और इसके लिए जागरूकता फैलाने की सख्त जरूरत है। डॉ. अरुण आर्य (विभागाध्यक्ष, शिशु रोग विभाग) ने एंटीबायोटिक प्रतिरोध के खतरों के खिलाफ सामूहिक प्रयास पर जोर दिया। डॉ. यशवंत राव (अध्यक्ष, एकेडमी ऑफ पीडियाट्रिक्स, कानपुर) ने एंटीबायोटिक दवाओं के विवेकपूर्ण उपयोग के महत्व को रेखांकित करते हुए डॉक्टर की सलाह पर ही एंटीबायोटिक लेने का आग्रह किया एंटीबायोटिक दवाओं के सही उपयोग, एंटीबायोटिक प्रतिरोध की समस्या और समाधान के लिए जागरूक किया गया। इस अवसर पर उपस्थित सभी विशेषज्ञों ने एंटीबायोटिक दवाओं के विवेकपूर्ण उपयोग को बढ़ावा देने के संकल्प के साथ समाज में जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।
एंटीबायोटिक दवाओं का जिम्मेदारीपूर्वक उपयोग करें और इस जागरूकता अभियान में सहयोग करें।

अनियंत्रित ट्रैक्टर बिधनू नहर में गिरा, हाइड्रा की मदद से निकाला गया ट्रैक्टर लगा लंबा जाम
डीसीपी सेंट्रल ने परमट घाट का किया निरीक्षण, भीड़ नियंत्रण साफ सफाई प्रकाश व्यवस्था बैरीकेटिंग दुरुस्त करने के दिए निर्देश
सचेंडी कांड में नया मोड़, फरार आरोपी दरोगा अमित मौर्या ने लिखा पत्र खुद को बताया निर्दोष क्या गिरफ्तारी से बचने के लिए यह नया हथकंडा है?
विधायक सुरेंद्र मैथानी ने गोविंद नगर विधानसभा में मतदाता पंजीकरण को लेकर डीएम को सौंपा ज्ञापन, विधायक ने गोविंद नगर विधानसभा में मतदाता पंजीकरण को लेकर उठाए सवाल
एडीजी आलोक सिंह ने ‘युवा चेतना-2026’ कार्यक्रम का किया शुभारंभ कार्यक्रम साइबर सुरक्षा सजग सोच सुरक्षित भविष्य को लेकर
आईपीएस सुमित सुधाकर रामटेके बने अपर पुलिस उपायुक्त कर्तव्य निष्ठा अपने कार्य के प्रति ईमानदारी का मिला पुरस्कार 