फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन द्वारा बालिकाओं का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण
इंदौर। विगत शनिवार को फैमिली प्लानिंग एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया, की इंदौर शाखा द्वारा इंदौर के शा. कन्या उ. मा. विद्यालय संयोगितागंज के समन्वयन में स्कूल परिसर में ही बालिकाओं के निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें लगभग 110 बालिकाओं को निःशुल्क सेवा प्रदान की गई। बालिकाओं की मुख्य रूप से हाइट, वेट, रक्त-अल्पता की जांच व दवाइयां प्रदान की गईं। साथ ही बच्चों के लिए जागरूकता सत्र का भी आयोजन किया गया। जिसमें किशोर स्वास्थ्य, मासिकधर्म के समय स्वच्छता, पोषण आहार, व्यायाम, डिजिटल एब्यूज एवं अन्य विषयों पर जानकारी प्रदान की गई। बालिकाओं को यह सत्र बहुत रोचक लगा व इन जानकारियों को अपने जीवन में अपनाने का प्रयास करने को कहा। संस्था की ब्रांच मैनेजर दीपमाला विष्वकर्मा ने डॉ महेन्द्रकुमार जैन ‘मनुज’ को बताया कि उनकी संस्था द्वारा इंदौर मध्यप्रदेश में पिछले 67 वर्षों से समुदाय के आमजन के लिए स्वास्थ्य जागृति, किशोर स्वास्थ्य, सर्वाइकल कैंसर व ब्रैस्ट कैंसर स्क्रीनिंग आदि विभिन्न प्रकार की सेवाएं निःषुल्क प्रदान की जा रहीं हैं। उक्त कार्यक्रम के सफल योगदान में डॉ. राधा गोयल, राजरानी भोसले (प्रोग्राम ऑफिसर), प्रतिभा वारे (नर्स), वैशाली पहुरकर (स्टोर कीपर) द्वारा सक्रिय रूप से सहभगिता दी गई। इंदौर ब्रांच की युवा सदस्य डॉ. अनुष्का जैन ने अपने विचार साझा करते हुए बालिकाओं को पोषण आहार को महत्ता देने पर जोर दिया। दीपमाला विष्वकर्मा ने बताया कि संस्था द्वारा स्वास्थ्य सुविधाओं के अतिरिक्त वंचित वर्ग की महिलाओं एवं बालिकाओं को विभिन्न प्रकार की वोकेशनल ट्रेनिंग भी दी जा रही है, जिससे वे अपनी व परिवार की आजीविका बढ़ा सकें और अपने जीवन स्तर को सुधार सकें। साथ ही साथ महिलाओं एवं बालिकाओं के आत्मविश्वास में वृद्धि करना भी इस प्रकार के प्रशिक्षण का उद्देश्य है। जांच एवं उपचार में आर्थिक सहयोग हेतु श्री मनोहरजी (सागर) का आभार व्यक्त किया। तथा शा. कन्या उ. मा. विद्यालय संयोगितागंज, इन्दौर के प्रधानाचार्य व स्टॉफ को कार्यक्रम सम्पादन में सयहोग हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

राजकीय संग्रहालय विदिशा में अम्बिका की दो प्राचीन प्रतिमाएं -डॉ. महेन्द्रकुमार जैन ‘मनुज’, इन्दौर
उपभोक्ताओं, वितरण कंपनियों, कार्मिकों, पेंशनर्स, और जनहित को ध्यान में रखकर इसमें संशोधन किए जाएं – राकेश डीपी पाठक
इन्दौर की जल-त्रासदी और प्रशासनिक लापरवाही का नंगा चेहरा -ललित गर्ग-
एमपीपीएससी चयनित मुदिता मिश्रा ने गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज दतिया में संभाला असिस्टेंट प्रोफेसर पदभार
भाजपा युवा कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त कलेक्टर से मिलकर बधाई व शुभकामनाएं दी
रोजगार और निवेश से सम्पन्न,समृद्ध,स्वावलंबी बनता मध्यप्रदेश प्रदेश में तीन लाख करोड़ का निवेश (निर्मला वर्मा) 