कोरियन ब्यूटी टेक्नोलॉजी का नया जलवा, हेली शाह ने किया वोलफॉर्मर का शुभारंभ
बिना सर्जरी निखरेगा चेहरा, मुंबई में आया कोरियन स्किन टाइटनिंग ट्रीटमेंट ‘वोलफॉर्मर’
मुंबई (अनिल बेदाग): खूबसूरत, जवां और कसाव वाली त्वचा की चाहत रखने वालों के लिए कोरियन ब्यूटी टेक्नोलॉजी एक नया विकल्प लेकर आई है। फोटोनेंस ने मुंबई के मेटामॉर्फोसिस क्लिनिक में ‘वोलफॉर्मर’ नामक एडवांस्ड नॉन-इनवेसिव स्किन टाइटनिंग और लिफ्टिंग ट्रीटमेंट लॉन्च किया है। दक्षिण कोरिया की क्लासिस द्वारा विकसित यह तकनीक बिना सर्जरी त्वचा को अधिक फर्म, स्मूद और तरोताजा दिखाने के उद्देश्य से तैयार की गई है। भारत में इसकी कीमत लगभग 2.5 लाख रुपये बताई गई है।
वोलफॉर्मर में कोरियन तकनीक वोल्न्यूमर और अल्ट्राफॉर्मर का संयोजन किया गया है, जो त्वचा की विभिन्न परतों पर काम करता है।
फोटोनेंस के डायरेक्टर हिमांशु बालधा ने कहा, “आज लोग ऐसे ट्रीटमेंट चाहते हैं, जो उनकी व्यस्त जीवनशैली के अनुकूल हों और कम से कम रिकवरी टाइम में प्रभावी व प्राकृतिक परिणाम देने पर केंद्रित हों। वोलफॉर्मर ऐसी ही दो भरोसेमंद कोरियन तकनीकों को एक साथ लाता है।”
मेटामॉर्फोसिस क्लिनिक की संस्थापक एवं चीफ डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. नेहा साचदे ने कहा, “स्किन टाइटनिंग में त्वचा की अलग-अलग परतों पर एक साथ ध्यान देना जरूरी है, ताकि अधिक फर्म और फ्रेश लुक के साथ प्राकृतिक परिणामों पर फोकस किया जा सके।”
इस लॉन्च में अभिनेत्री हेली शाह गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में शामिल हुईं। उन्होंने कहा, “अपनी त्वचा को लेकर अच्छा महसूस करना आत्मविश्वास बढ़ाता है। भारत में ऐसी आधुनिक कोरियन तकनीक उपलब्ध होना उत्साहजनक है।”

शिक्षा की नई मुहिम के समर्थन में उतरे शरमन जोशी, शरमन जोशी के समर्थन से शिक्षा की नई मुहिम, शरमन जोशी का शिक्षा मिशन को मजबूत समर्थन
शूलिनी विश्वविद्यालय ने रचा नया मुकाम लगातार तीसरी बार Top 500 में शूलिनी, दुनिया में बढ़ा हिमालयी विश्वविद्यालय का कद
International Media Press Club Reg
कान्स की चमक लेकर ALF NOVA के उद्घाटन में छाईं कोमल ठक्कर, ALF NOVA के उद्घाटन में कोमल ठक्कर का ग्लैमरस अंदाज
गिनीज बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज हुई ‘ऑर्गन ऑफ होप’, लालबाग से गूंजा अंगदान का संदेश
परेश रावल ने बदली फिजियोथेरेपी की तस्वीर, फिजियोथेरेपी से जिंदगी को मिलेगी नई रफ्तार-परेश रावल 