राजकीय पॉलिटेक्निक में रोजगार मेले का आयोजन किया गया 1273 अभ्यर्थी चयनित
राजकीय पालीटेक्निक में रोजगार मेले का आयोजन, 1273 अभ्यर्थी चयनित,
39 कंपनियों ने 3688 अभ्यर्थियों में से किया चयन, 10 हजार से 35 हजार रुपये तक मिलेगा मासिक वेतन
उपदेश टाइम्स कानपुर
कानपुर नगर, “सेवा संकल्प अभियान” एवं “उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन” के अंतर्गत प्रादेशिक सेवायोजन कार्यालय, कानपुर तथा राजकीय पालीटेक्निक, विकास नगर के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को राजकीय पालीटेक्निक परिसर में एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेले का उद्घाटन मुख्य अतिथि सांसद रमेश अवस्थी एवं विशिष्ट अतिथि कल्याणपुर विधायक नीलिमा कटियार ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर राजकीय पालीटेक्निक के प्रधानाचार्य अरुण कुमार वर्मा उपस्थित रहे।
अतिथियों, नियोजकों एवं छात्र-छात्राओं का स्वागत करते हुए प्रधानाचार्य अरुण कुमार वर्मा ने कहा कि शिक्षा की सार्थकता युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने में है। मुख्य अतिथि सांसद रमेश अवस्थी ने अपने संबोधन में प्रधानमंत्री के आत्मनिर्भर भारत और मुख्यमंत्री के हर युवा को संबल, हर हाथ को काम के संकल्प का उल्लेख करते हुए कहा कि सेवायोजन कार्यालय द्वारा आयोजित रोजगार मेले युवाओं को विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के साथ उनके करियर निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के साथ विकसित कानपुर का लक्ष्य तभी साकार होगा, जब स्थानीय युवाओं को जनपद में ही रोजगार के पर्याप्त अवसर मिलेंगे।
विशिष्ट अतिथि विधायक नीलिमा कटियार ने प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि यदि सेवायोजन कार्यालय और शिक्षण संस्थानों के संयुक्त प्रयास से विद्यार्थियों को शिक्षा पूरी करते ही रोजगार उपलब्ध कराया जाए, तो इससे राष्ट्र, समाज और शिक्षा जगत को महत्वपूर्ण लाभ मिलेगा।
सहायक निदेशक (सेवायोजन), कानपुर मंडल उज्ज्वल कुमार सिंह ने सेवायोजन विभाग की योजनाओं की जानकारी देते हुए रोजगार संगम पोर्टल, सेवामित्र एप, विदेशों में उपलब्ध रिक्तियों तथा आउटसोर्सिंग भर्ती प्रक्रिया के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि सेवायोजन कार्यालय, उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के अंतर्गत प्रत्येक हाथ और परिवार को रोजगार उपलब्ध कराकर आत्मनिर्भर बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।
रोजगार मेले में विभिन्न क्षेत्रों की 39 कंपनियों ने प्रतिभाग किया। इनमें उपस्थित 3688 अभ्यर्थियों में से 1273 का उनकी शैक्षिक योग्यता एवं साक्षात्कार के आधार पर 10,000 से 35,000 रुपये प्रतिमाह के वेतन पर चयन एवं शॉर्टलिस्टिंग की गई। कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि ने चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र भी वितरित किए।
कार्यक्रम के अंत में राजकीय पालीटेक्निक की लेक्चरर वर्षा यादव एवं प्लेसमेंट इंचार्ज विनोद प्रसाद शर्मा ने अतिथियों, नियोजकों और छात्र-छात्राओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सभी को शुभकामनाएं दीं।

केसीए अंडर-15 कैंप में खिलाड़ियों की बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फिटनेस का हुआ परीक्षण तीसरे दिन 30 खिलाड़ियों की दो टीमें बनाकर कराया जाएगा अभ्यास मैच
पेंशनर्स के मेडिकल बिल लंबित होने पर सेवानिवृत्त कर्मचारी एसोसिएशन में आक्रोश, जिलाधिकारी से चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिलों का तत्काल भुगतान सुनिश्चित कराने की मांग
ई-ऑफिस पर फाइलों का नियमित संचालन सुनिश्चित करें अधिकारी : जिलाधिकारी
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खनिज फाउंडेशन (DMF) समिति की बैठक सम्पन्न, एक सप्ताह में सत्यापन एवं कार्ययोजना प्रस्तुत करने के निर्देश
वाल्मीकि जयंती पर 70 जोड़ों का होगा सामूहिक विवाह, तैयारियों को लेकर सौंपी गई जिम्मेदारियां
बेबी ओलंपिक 2026 में *विहा* का शानदार प्रदर्शन, रानी दुर्गावती पुरस्कार से सम्मानित 