जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला खनिज फाउंडेशन (DMF) समिति की बैठक सम्पन्न, एक सप्ताह में सत्यापन एवं कार्ययोजना प्रस्तुत करने के निर्देश
उपदेश टाइम्स कानपुर नगर
जिलाधिकारी महेंद्र सिंह तंवर की अध्यक्षता में आज शिविर कार्यालय में जिला खनिज फाउंडेशन (DMF) निधि के अंतर्गत कराए जाने वाले विकास कार्यों के संबंध में बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में खनन प्रभावित क्षेत्रों में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, पेयजल एवं पर्यावरण सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं के विकास पर चर्चा की गई।
जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि DMF निधि से प्राप्त धनराशि का 70 प्रतिशत खनन से प्रत्यक्ष रूप से प्रभावित क्षेत्रों में तथा 30 प्रतिशत अन्य प्रभावित क्षेत्रों में निर्धारित प्रावधानों के अनुसार उपयोग किया जाए। उन्होंने कहा कि खनन प्रभावित क्षेत्रों में स्थित विद्यालयों एवं स्वास्थ्य केंद्रों की आवश्यकताओं का आकलन कर प्राथमिकता के आधार पर विकास कार्य कराए जाएं।
जिलाधिकारी ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को निर्देशित किया कि खनन प्रभावित क्षेत्रों में आने वाले समस्त प्राथमिक विद्यालयों का चिन्हांकन कर प्रधानाध्यापकों के माध्यम से विद्यालयों में आवश्यक कार्यों का सत्यापन कराया जाए। साथ ही सेक्टर मजिस्ट्रेट के माध्यम से भी विद्यालयों की स्थिति का स्थलीय सत्यापन कराते हुए आवश्यक मूलभूत सुविधाओं का आकलन किया जाए। इन क्षेत्रों में स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों एवं अन्य स्वास्थ्य इकाइयों का भी सत्यापन कराकर आवश्यक कार्यों की सूची तैयार की जाए, ताकि DMF निधि से विकास कार्य कराए जा सकें।
उन्होंने अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) को निर्देशित किया कि प्रस्तावित निर्माण एवं सुधार कार्यों की गुणवत्ता तथा सुव्यवस्थित क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए एक आर्किटेक्ट का चयन किया जाए। आर्किटेक्ट के माध्यम से कार्यों की रूपरेखा तैयार कराते हुए यह सुनिश्चित किया जाए कि सभी कार्य निर्धारित मानकों के अनुरूप गुणवत्तापूर्ण ढंग से सम्पन्न हों।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि विद्यालयों एवं स्वास्थ्य केंद्रों सहित सभी प्रस्तावित कार्यों का सत्यापन एक सप्ताह के भीतर पूर्ण कर रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए। साथ ही जिला खनन अधिकारी को DMF निधि से कराए जाने वाले कार्यों की विस्तृत कार्ययोजना भी एक सप्ताह के भीतर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।
बैठक में अवगत कराया गया कि जनपद में DMF निधि के अंतर्गत लगभग 3.84 करोड़ रुपये की धनराशि संग्रहित हुई है, जिसमें से खनन प्रभावित क्षेत्रों में अब तक लगभग 64 लाख रुपये व्यय किए जा चुके हैं। जिलाधिकारी ने शेष धनराशि के नियमानुसार उपयोग के लिए आवश्यकता आधारित कार्ययोजना तैयार करने पर जोर दिया।
बैठक में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) विवेक चतुर्वेदी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला खनन अधिकारी सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

केसीए अंडर-15 कैंप में खिलाड़ियों की बल्लेबाजी, गेंदबाजी और फिटनेस का हुआ परीक्षण तीसरे दिन 30 खिलाड़ियों की दो टीमें बनाकर कराया जाएगा अभ्यास मैच
पेंशनर्स के मेडिकल बिल लंबित होने पर सेवानिवृत्त कर्मचारी एसोसिएशन में आक्रोश, जिलाधिकारी से चिकित्सा प्रतिपूर्ति बिलों का तत्काल भुगतान सुनिश्चित कराने की मांग
ई-ऑफिस पर फाइलों का नियमित संचालन सुनिश्चित करें अधिकारी : जिलाधिकारी
राजकीय पॉलिटेक्निक में रोजगार मेले का आयोजन किया गया 1273 अभ्यर्थी चयनित
वाल्मीकि जयंती पर 70 जोड़ों का होगा सामूहिक विवाह, तैयारियों को लेकर सौंपी गई जिम्मेदारियां
बेबी ओलंपिक 2026 में *विहा* का शानदार प्रदर्शन, रानी दुर्गावती पुरस्कार से सम्मानित 