वाल्मीकि जयंती पर 70 जोड़ों का होगा सामूहिक विवाह, तैयारियों को लेकर सौंपी गई जिम्मेदारियां
सर्व समाज सामूहिक विवाह समारोह को भव्य बनाने में जुटी केंद्रीय मेला कमेटी, बारात से लेकर फेरे तक की व्यवस्थाएं तय
उपदेश टाइम्स कानपुर नगर
कानपुर नगर- महर्षि वाल्मीकि जन्मोत्सव केंद्रीय मेला कमेटी द्वारा 12 अक्टूबर 2026 को वाल्मीकि जयंती के अवसर पर सर्व समाज सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया जाएगा। समारोह में 70 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया जाएगा। कार्यक्रम को भव्य और व्यवस्थित बनाने के लिए आयोजित तैयारी बैठक में कमेटी के पदाधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं। बैठक में बारात उठाने, द्वारचार, जयमाला, भंडारा और विवाह के फेरे सहित सभी व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई, ताकि वर-कन्या और उनके परिजनों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। सामूहिक विवाह समारोह को सफल बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों से आपसी समन्वय के साथ जिम्मेदारी निभाने की अपील की गई। बैठक में ब्रजेन्द्र माकोरिया, सुनील लोहिया, मुन्ना हजारिया, प्रकाश हजारिया, राम स्वरूप, अजय कुमार, सुरेश भारती, मुन्ना पहलवान, राजेश तिलकधारी, श्रीकांत, राम गोपाल समुंद्र, प्रेमा यादव, शिवा पाण्डेय, राम गोपाल, वीके गोसाई, विनोद एडवोकेट, जागे हजारिया, सोना सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

बेबी ओलंपिक 2026 में *विहा* का शानदार प्रदर्शन, रानी दुर्गावती पुरस्कार से सम्मानित
जनसमस्याओं के निस्तारण में लापरवाही पर होगी सख्त कार्रवाई : जिलाधिकारी
मतदाता सूची को त्रुटिरहित, शुद्ध एवं निर्विवाद बनाने में सहयोग करें राजनीतिक दल –जिला निर्वाचन अधिकारी
कानपुर जनपद में बाढ़ प्रभावित किसानों अतिवृष्ट से जनहानि एवं क्षतिग्रस्त मकानों के मामलों में 78.52लाख रूपये की सहायता राशि वितरित
पीडीए चौपाल में बोले सपा सांसद देवेंद्र शाक्य, विधानसभा चुनाव में जिताऊ प्रत्याशियों को मिलेगी प्राथमिकता सपा नेत्री रचना सिंह ने महंगाई, बेरोजगारी और महिलाओं की पेंशन का मुद्दा उठाया
कानपुर कैटर्स एसोसिएशन के महासम्मेलन में संगठन की एकता और सदस्य हितों पर जोर, नई कार्यकारिणी ने ली शपथ, कैटरिंग व्यवसाय को आधुनिक एवं व्यवस्थित बनाने का संकल्प 