मुलुंड में मलाइका अरोरा का ग्लैमरस अंदाज, मलाइका अरोरा ने मुलुंड में कल्याण ज्वेलर्स की चमक बढ़ाई
मलाइका अरोरा की मौजूदगी से जगमगाया कल्याण ज्वेलर्स का मुलुंड शोरूम
मुंबई (अनिल बेदाग): अभिनेत्री मलाइका अरोरा की ग्लैमरस मौजूदगी ने मुलुंड में कल्याण ज्वेलर्स के नए शोरूम के उद्घाटन समारोह को खास बना दिया। श्री प्रभु गणेशन के साथ मलाइका अरोरा ने नए शोरूम का भव्य उद्घाटन किया। इस मौके पर अभिनेत्री ने कहा, “मुझे पूरा यकीन है कि इस शहर के लोग कल्याण ज्वेलर्स के शानदार और यूनीक डिजाइन्स को बहुत पसंद करेंगे। यहां की बेहतरीन सर्विस और खूबसूरत कलेक्शन को लोग अपना ढेर सारा प्यार और सपोर्ट देंगे।”
मुलुंड में शुरू किया गया यह शोरूम ग्राहकों के लिए पारंपरिक खूबसूरती और आधुनिक स्टाइल का शानदार मेल लेकर आया है। यहां कल्याण ज्वेलर्स के लोकप्रिय इन-हाउस ब्रांड ‘मुहूर्त’, ‘मुद्रा’ और ‘निमाह’ सहित कई आकर्षक कलेक्शंस उपलब्ध हैं।
श्री प्रभु गणेशन (इलाया थिलगम) अभिनेता ने कहा,”कल्याण ज्वेलर्स के नए शोरूम के उद्घाटन का हिस्सा बनकर मुझे बेहद खुशी हो रही है। मुझे गर्व है कि मैं एक ऐसे ब्रांड के साथ जुड़ा हूँ, जिसने हमेशा ग्राहकों के भरोसे, ईमानदारी और उनकी खुशियों को सबसे ऊपर रखा है। इस अवसर पर कल्याण ज्वेलर्स के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर रमेश कल्याणरमन ने कहा कि मुलुंड में पहला शोरूम शुरू करना महाराष्ट्र में ब्रांड की मौजूदगी को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

इश्क में बेखौफ, एक्शन में बेपरवाह, अहान पाण्डेय और शरवरी की जोड़ी मचायेगी धूम
शायरी की गहराई और सुरों की मिठास का संगम, ‘बाज़ाहिर क्या है’ से सजेगी संगीत की महफ़िल
बैंक ऑफ इंडिया का दूसरी तिमाही का शुद्ध मुनाफा 25% बढ़कर ₹3,202 करोड़ पहुंचा
डिसाइड नॉट टू डाई’ से मिली जिंदगी को नई उड़ान, SHK के जज्बे को सलाम
जोड़ों से लेकर रीढ़ की बीमारियों तक, मुंबई में मरीजों को मिलेगी विशेषज्ञ देखभाल
सोनाली कुलकर्णी और नीरू शर्मा की ‘लाइक माँ’ खोलेगी बचपन के जख्मों और पीढ़ियों के दर्द का सच 