8 मिनट, 200 सवाल और हजारों बच्चों का मैथ्स से मुकाबला, 7 हजार बच्चों ने रचा मैथ्स का महामंच, स्पीड और एक्यूरेसी बनी पहचान
मुंबई (अनिल बेदाग): गणित को सिर्फ किताबों और क्लासरूम तक सीमित रखने के बजाय उसे तेज सोच, एकाग्रता और आत्मविश्वास से जोड़ने का अनोखा नजारा मुंबई में देखने को मिला। वाशी स्थित सीडको एग्जिबिशन एंड कन्वेंशन सेंटर में आयोजित 25वीं UCMAS नेशनल कॉम्पटीशन में देशभर से 7 हजार से ज्यादा बच्चों ने हिस्सा लेकर अपनी मैथ्स स्किल का शानदार प्रदर्शन किया।
5 और 6 सितंबर को हुए इस राष्ट्रीय आयोजन में 28 राज्यों और 8 केंद्र शासित प्रदेशों के स्टूडेंट्स पहुंचे। बच्चों के सामने चुनौती थी—महज 8 मिनट में 200 मैथ्स सवाल हल करना। अबेकस और मेंटल कैलकुलेशन तकनीक के जरिए बच्चों ने अपनी स्पीड और एक्यूरेसी के साथ फोकस, मेमोरी, विजुअलाइजेशन और प्रॉब्लम सॉल्विंग क्षमता भी दिखाई।
आयोजन में महाराष्ट्र विधानसभा के डिप्टी स्पीकर सचिन अहीर सहित UCMAS के अंतरराष्ट्रीय वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे। 14 हजार से अधिक पैरेंट्स और विजिटर्स ने बच्चों का उत्साह बढ़ाया। ग्रैंड अवॉर्ड सेरेमनी में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले बच्चों को सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता ने साबित किया कि मैथ्स सिर्फ अंकों का खेल नहीं, बल्कि तेज दिमाग और आत्मविश्वास की उड़ान भी है।

इश्क में बेखौफ, एक्शन में बेपरवाह, अहान पाण्डेय और शरवरी की जोड़ी मचायेगी धूम
शायरी की गहराई और सुरों की मिठास का संगम, ‘बाज़ाहिर क्या है’ से सजेगी संगीत की महफ़िल
बैंक ऑफ इंडिया का दूसरी तिमाही का शुद्ध मुनाफा 25% बढ़कर ₹3,202 करोड़ पहुंचा
डिसाइड नॉट टू डाई’ से मिली जिंदगी को नई उड़ान, SHK के जज्बे को सलाम
जोड़ों से लेकर रीढ़ की बीमारियों तक, मुंबई में मरीजों को मिलेगी विशेषज्ञ देखभाल
सोनाली कुलकर्णी और नीरू शर्मा की ‘लाइक माँ’ खोलेगी बचपन के जख्मों और पीढ़ियों के दर्द का सच 