श्रीराम मन्दिर में हुए-चोरी व लूट ,मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड ने किया सद्बुद्धि यज्ञ का आयोजन
उपदेश टाइम्स कानपुर
कानपुर, श्रीराम मन्दिर में हुए-चोरी व लूट ,मुलायम सिंह यूथ ब्रिगेड ठाकुर सौरभ सिंह जिला अध्यक्ष कानपुर ग्रामीण ने किया सद्बुद्धि यज्ञ का आयोजन ! ठाकुर सौरभ सिंह ने बताया कि हम सभी समाजवादी साथियों ने श्री राम मंदिर अयोध्या में हुई चंदा व चढ़ावा चोरी के विरोध में सदबुद्धि यज्ञ कर जनजागरण पर्चा वितरण की शुरूआत की पर्चा वितरण के माध्यम से लूट की सूची व कुछ प्रश्नों के द्वारा गांव गली मोहल्लों में जनता को बताया जाएगा।श्री राम मन्दिर में लगातार कई वर्षों से चन्दा व चढ़ावा की चोरी व लूट होती आ रही है भाजपा सरकार व प्रशासन की उदासीनता से लुटेरों के हौसले और मजबूत हुए है इस लूट से हमसभी हिन्दू धर्म के लोगों की भावनाएं आहत हुई मीडिया की माने तो कई हजार करोड़ रूपया व वेशकीमती शिलाए व श्रीराम जी के आभूषण गायब है SIT जाँच की रिपोर्ट को बन्द लिफाफे में सरकार को सौपने से भी कई सवाल खड़े किये मीडिया के अनुसार मुकदमें में दर्ज लोगों में बड़े लोगो को बचाया जा रहा है जिस तरह सिपाही कुर्बान किये जा रहे हो और राजा व राजकुमार बचाये जा रहे है हम सभी की 3 सूत्रीय मांग है।
निष्पक्षता से जांच हो दोषियों को बख्शा ना जाये कठिन से कठिन सजा मिले। श्री राम मन्दिर निर्माण में 40-50% कमीशन व ट्रस्ट द्वारा जमीन खरीद फरोख्त में बड़ा घोटाला किया गया जिसको जांच के दायरे में लाकर दोषियों को सज़ा दिलाए।
मंदिर ट्रस्ट कमेटी को निरस्त कर कमेटी का पुनर्गठन हो जिसमें हिन्दू धर्म गुरु चारो शंकराचार्य जी लोगो को भी शामिल किया जाए। सद्बुद्धि यज्ञ कानपुर ग्रामीण ठा.सौरभ सिंह कल्यानपुर विधानसभा,मुनि शुक्ला,अभय दुबे,पंकज यादव,अभय यादव,आशीष यादव,आदित्य दवेदी
अभिराजआकाश यादव,अनीलेश दुबे, इत्यादि लोग रहे!

त्योहार से पहले खोया मंडियों पर बड़ी कार्रवाई, 450 किलो दूषित खोया कराया नष्ट हटिया, एक्सप्रेस रोड और फजलगंज में जांच, 19 नमूने संग्रहित
गर्भवती से नौनिहाल तक, पोषण की पूरी कड़ी पर रहेगी नजर, पोषण ट्रैकर पर 1.79 लाख लाभार्थी पंजीकृत, टीएचआर के समयबद्ध वितरण और गुणवत्ता की नियमित निगरानी के निर्देश
हज़रत अब्दुल लतीफ़ शाह क़ादरी चिश्ती का 57वाँ त्रिदिवसीय सालाना उर्स मनाया गया
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अटेवा ने निकाली तिरंगा यात्रा, दिया जिलाधिकारी को ज्ञापन, अटेवा 25 सितम्बर को लखनऊ में महारैली भव्य आयोजन होगा
ग्रामीण नालों की टैपिंग और शोधन की तैयारी, तीन स्थानों पर बनेंगे वेटलैंड 