अखिलेश यादव के खिलाफ भ्रामक पोस्टों से भड़की सपा व्यापार सभा, कार्रवाई के लिए दी आंदोलन की चेतावनी
उपदेश टाइम्स कानपुर
कानपुर, बुधवार ,समाजवादी पार्टी व्यापार सभा (कानपुर महानगर) की तरफ से बुधवार को एक जरूरी बैठक बुलाई गई। इस बैठक में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के खिलाफ सोशल मीडिया पर चलाई जा रही कथित झूठी और भ्रामक पोस्टों पर कड़ा ऐतराज जताया गया। बैठक में अपनी बात रखते हुए कानपुर महानगर के अध्यक्ष हाजी फज़ल महमूद ने कहा “जब से राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने राम मंदिर के चंदे से जुड़े मुद्दों पर सवाल उठाए हैं, तभी से उन्हें बदनाम करने की साजिश रची जा रही है। पहले उनके परिवार को निशाना बनाया गया और अब सोशल मीडिया के जरिए उनकी साफ-सुथरी छवि को खराब करने का गंदा खेल खेला जा रहा है। लेकिन जनता सब समझती है,सच जल्द ही सबके सामने आ जाएगा।इसके बाद व्यापार सभा के महानगर अध्यक्ष नंदलाल जासवाल ने कहा कि सोशल मीडिया बात रखने का जरिया है, न कि झूठ फैलाने का। इसका इस्तेमाल जिम्मेदारी से होना चाहिए। बिना किसी जांच-पड़ताल के किसी भी बड़े नेता के खिलाफ मनगढ़ंत बातें फैलाना सरासर गलत है। बैठक के आखिरी में सभी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने देश के पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की पुण्यतिथि पर उन्हें याद किया।बैठक मे प्रमुख रूप से महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद,वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिन्टू,व्यापार सभा अध्यक्ष नन्दलाल जयसवाल,महेन्द्र सिह,रजत मिश्रा,कीर्ती अग्निहोत्री,जफरुल हसन,मोहम्मद सगीर अहमद, किदवई नगर विधानसभा अध्यक्ष सचिन सिंह, जैनुल अंसारी,दिनेश शुक्ला,पप्पू भाई,संदीप तिवारी, रिजवान, हेमंत गुप्ता,आशीष यादव,सागर जयसवाल,गुड्डू यादव,अश्मीत सिंह उपस्थित रहे।

त्योहार से पहले खोया मंडियों पर बड़ी कार्रवाई, 450 किलो दूषित खोया कराया नष्ट हटिया, एक्सप्रेस रोड और फजलगंज में जांच, 19 नमूने संग्रहित
गर्भवती से नौनिहाल तक, पोषण की पूरी कड़ी पर रहेगी नजर, पोषण ट्रैकर पर 1.79 लाख लाभार्थी पंजीकृत, टीएचआर के समयबद्ध वितरण और गुणवत्ता की नियमित निगरानी के निर्देश
हज़रत अब्दुल लतीफ़ शाह क़ादरी चिश्ती का 57वाँ त्रिदिवसीय सालाना उर्स मनाया गया
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अटेवा ने निकाली तिरंगा यात्रा, दिया जिलाधिकारी को ज्ञापन, अटेवा 25 सितम्बर को लखनऊ में महारैली भव्य आयोजन होगा
ग्रामीण नालों की टैपिंग और शोधन की तैयारी, तीन स्थानों पर बनेंगे वेटलैंड 