सपा के ब्राह्मण सम्मेलन में गरजे सांसद सनातन पांडे, कहा— आस्था और लोकतंत्र पर आघात कर रही भ्रष्ट भाजपा सरकार
उपदेश टाइम्स कानपुर
कानपुर, आज दिन सोमवार को समाजवादी पार्टी कानपुर महानगर की किदवई नगर विधानसभा में एक भव्य और विशाल ब्राह्मण सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम की अध्यक्षता कानपुर महानगर के सम्मानित जिला अध्यक्ष हाजी फजल महमूद जी ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में ब्राह्मण शिरोमणि और बलिया के सांसद सनातन पांडे उपस्थित रहे। पूरे कार्यक्रम का कुशल संयोजन किदवई नगर के प्रभारी सुधांशु मिश्रा द्वारा किया गया।सम्मेलन में उमड़े जनसैलाब को बेहद आक्रामक और तीखे अंदाज में संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सांसद सनातन पांडे ने सीधे तौर पर सत्तारूढ़ भाजपा को ललकारा। उन्होंने हुंकार भरते हुए कहा कि भाजपा सरकार कान खोलकर सुन ले, यदि किसी भी ब्राह्मण या हमारे किसी भी समाजवादी कार्यकर्ता के साथ इस सरकार ने कोई भी अनहोनी या उत्पीड़न करने का दुस्साहस किया, तो मैं उस हर एक व्यक्ति के अधिकार के लिए ढाल बनकर खड़ा रहूंगा। मैं सांसद रहूं या ना रहूं, राजनीति के तमाम ऊंचे पदों तक पहुंच चुका हूँ, लेकिन आज मैं यहाँ आपके बीच आपका भाई बनकर खड़ा हूँ। इस सम्मेलन का नाम ब्राह्मण समाज के नाम पर रखा गया है, इसलिए आपको डरने या आपस में चिंता करने की रत्ती भर भी आवश्यकता नहीं है। सनातन पांडे सिर्फ नाम का ही सनातन नहीं है, बल्कि अपनी संस्कृति और समाज की रक्षा करने वाला असली सनातन है।
सांसद ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि इंसान एक या दो बार किसी को मौका देता है, लेकिन जनता ने इन्हें जो तीसरी बार मौका दिया, उसका खामियाजा आज पूरा देश भुगत रहा है और इसी का नतीजा है कि इन्होंने आते ही सीधे हमारी लोकतांत्रिक संस्थाओं पर जानलेवा हमला बोल दिया है। चुनाव आयोग जैसी स्वायत्त संस्था को पूरी तरह से अपने रिमोट कम्ट्रोल में कर लिया गया है और चुनाव आयोग के अधिकारों को जबरन छीन लिया गया है। जो चुनाव पहले पूरी तरह से स्वतंत्र और निष्पक्ष तरीके से कराए जाते थे, अब वो सरकारी तंत्र के दम पर डरा-धमका कर कराए जा रहे हैं और चुनावों में सरेआम गड़बड़ियां की जाने लगी हैं। यह सरकार पूरी तरीके से तानाशाही पर उतारू है और विपक्ष को पूरी तरीके से समाप्त करने का घिनौना कार्य कर रही है। जिसमें उन्होंने कई महापुरुषों के नाम गिनाते हुए ‘छोटे लोहिया’ जनेश्वर मिश्र के योगदान को विशेष रूप से याद किया।
सम्मेलन के उपरांत आयोजित प्रेस वार्ता में सांसद सनातन पांडे ने और भी अधिक आक्रामक रुख अख्तियार करते हुए सीधे तौर पर राम मंदिर के नाम पर हो रही धांधली को उजागर किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से महानगर अध्यक्ष हाजी फजल महमूद,वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैलेंद्र यादव मिन्टू,महासचिव संजय सिंह बंटी सेंगर,ग्रामीण जिलाध्यक्ष मुनीद्र शुक्ला,पूर्व सांसद राजाराम पाल,विधायक अमिताभ बाजपेई,विधायक मोहम्मद हसन रुमी,पूर्व विधायक सतीश निगम,राष्ट्रीय सचिव अपर्णा जैन,आशीष चौबै,के के शुक्ल,रजत मिश्रा,शादाब आलम,मनोरमा त्रिवेदी,महिमा शर्मा,विरेन्द्र त्रिपाठी,रिषी दुबे,के के मिश्रा,सुधीर त्रिवेदी,कार्तिकेय शुक्ला,सुनील बाजपेई,महेन्द्र सिह आदि लोग प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

स्व. अब्दुल मन्नान की प्रथम जन्म जयंती पर महिलाओं को सिलाई मशीन एवं साड़ियों का वितरण किया गया, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल रहे
पेंशनर्स समाज पनकी की महत्वपूर्ण बैठक,अस्पतालों और नर्सिंग होमों से बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं पर जोर
डीएम ने 12 परिजनों को सौंपे विधिक संरक्षकता प्रमाणपत्र, विशेष दिव्यांगजनों के हित होंगे सुरक्षित
काँग्रेस उत्तर प्रदेश प्रभारी राजेंद्र पाल गौतम के प्रथम प्रदेश अगमन पर दिल्ली से लखनऊ जाते समय गंगा पुल पार जाजमऊ चौकी के सामने किया गया स्वागत
राष्ट्रीय सनातन सेवा आरएसएस में नई नियुक्तियां, पूनम द्विवेदी बनीं राष्ट्रीय अध्यक्ष (गौ मोर्चा)
समयसीमा में पूरी हों विकास परियोजनाएं, विलंब पर कार्यदायी संस्थाएं होंगी ब्लैकलिस्ट : मंडलायुक्त 