स्व. अब्दुल मन्नान की प्रथम जन्म जयंती पर महिलाओं को सिलाई मशीन एवं साड़ियों का वितरण किया गया, प्रदेश अध्यक्ष अजय राय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल रहे
उपदेश टाइम्स कानपुर
कानपुर। कानपुर महानगर कांग्रेस कमेटी एवं सोसायटी फॉर सेक्युलरिज्म के संयुक्त तत्वावधान में आज तिलक हाल में पूर्व महानगर कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व राष्ट्रीय सचिव स्वर्गीय अब्दुल मन्नान की प्रथम जन्म जयंती स्मरण समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाज सेवा एवं जनकल्याण की भावना को आगे बढ़ाते हुए जरूरतमंद महिलाओं को सिलाई मशीन एवं साड़ियों का वितरण किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय राय रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता कानपुर महानगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पवन गुप्ता ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में शरद मिश्रा उपस्थित रहे।इस अवसर पर वक्ताओं ने स्वर्गीय अब्दुल मन्नान के राजनीतिक एवं सामाजिक जीवन को याद करते हुए कहा कि उन्होंने कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के साथ-साथ सर्वधर्म समभाव, सामाजिक सद्भाव और जनसेवा के मूल्यों को हमेशा प्राथमिकता दी। उनके द्वारा समाज के कमजोर एवं जरूरतमंद वर्गों के लिए किए गए कार्य आज भी प्रेरणास्रोत हैं। संबोधन में महानगर कांग्रेस अध्यक्ष पवन गुप्ता ने कहा कि स्वर्गीय अब्दुल मन्नान की स्मृतियों को जनसेवा के माध्यम से जीवंत रखना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। कांग्रेस समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा और सहयोग की भावना के साथ निरंतर कार्य करती रहेगी।प्रदेश अध्यक्ष अजय राय,महानगर अध्यक्ष पवन गुप्ता,हाशिर मन्नान अंसारी,शरद मिश्रा,आलोक मिश्रा,संदीप शुक्ला,पी एस बाजपई,नज़म हमराज़,नौशाद आलम मंसूरी,नरेश त्रिपाठी,मदन मोहन शुक्ला,टिल्लू ठाकुर,लल्लन अवस्थी,शीलू श्रीवास्तव,धर्मेंद्र सिंह,एजाज अहमद,जफर फिरोज,सुशील बाजपई,नावेद अंसारी,दनियाल जफर,मो तालिब,इमरोज़ खान,जमील अहमद,पदम मोहन मिश्रा आदि थे।

त्योहार से पहले खोया मंडियों पर बड़ी कार्रवाई, 450 किलो दूषित खोया कराया नष्ट हटिया, एक्सप्रेस रोड और फजलगंज में जांच, 19 नमूने संग्रहित
गर्भवती से नौनिहाल तक, पोषण की पूरी कड़ी पर रहेगी नजर, पोषण ट्रैकर पर 1.79 लाख लाभार्थी पंजीकृत, टीएचआर के समयबद्ध वितरण और गुणवत्ता की नियमित निगरानी के निर्देश
हज़रत अब्दुल लतीफ़ शाह क़ादरी चिश्ती का 57वाँ त्रिदिवसीय सालाना उर्स मनाया गया
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अटेवा ने निकाली तिरंगा यात्रा, दिया जिलाधिकारी को ज्ञापन, अटेवा 25 सितम्बर को लखनऊ में महारैली भव्य आयोजन होगा
ग्रामीण नालों की टैपिंग और शोधन की तैयारी, तीन स्थानों पर बनेंगे वेटलैंड 