कान्स 2026 में छाईं सेज़ल शर्मा, रेड कार्पेट से भारत पवेलियन तक बिखेरा जलवा
कान्स 2026 में सेज़ल शर्मा ने दिखाई भारतीय सिनेमा की नई पहचान
दुनिया के सबसे प्रतिष्ठित फिल्म समारोहों में शामिल कान्स फ़िल्म फेस्टिवल 2026 इस बार भारतीय प्रतिभा और ग्लैमर की चमक से जगमगा उठा, और इस चमक के केंद्र में रहीं अभिनेत्री एवं निर्माता सेज़ल शर्मा। कान्स में अपनी चौथी उपस्थिति दर्ज कराते हुए सेज़ल ने यह साबित कर दिया कि वह केवल फैशन आइकन नहीं, बल्कि वैश्विक मंच पर उभरती भारतीय सिनेमाई आवाज भी हैं।
मैरून रंग के शाही और बेहद आकर्षक परिधान में जब सेज़ल ने रेड कार्पेट पर कदम रखा, तो हर निगाह उन पर ठहर गई। उनकी खूबसूरती, आत्मविश्वास और शानदार स्टाइलिंग ने पारंपरिक भारतीय गरिमा और आधुनिक ग्लैमर का अद्भुत संगम पेश किया। सोशल मीडिया से लेकर फिल्म समारोह के गलियारों तक उनका लुक चर्चा का विषय बन गया। लेकिन सेज़ल की कान्स यात्रा केवल फैशन तक सीमित नहीं रही। उन्होंने अपने प्रोडक्शन बैनर “सेज़ क्रिएशन ” के तहत आगामी फिल्म हंगर गेम को भारत पवेलियन में प्रस्तुत कर एक निर्माता के रूप में भी अपनी मजबूत पहचान दर्ज कराई। यह प्रस्तुति भारतीय स्वतंत्र सिनेमा और नए कहानीकारों की वैश्विक स्वीकार्यता का प्रतीक बनकर सामने आई।
कान्स 2026 में सेज़ल शर्मा की मौजूदगी ने यह साबित कर दिया कि सच्चे सितारे केवल रेड कार्पेट पर नहीं, बल्कि अपनी रचनात्मक सोच और सिनेमाई दृष्टि से भी दुनिया को प्रभावित करते हैं।

पुष्कर जोग का ‘हाय रे हाय’ अंदाज, तानिया के साथ जमाई धमाकेदार जोड़ी ‘हाय रे हाय’ में दिखा पुष्कर का नया रंग ‘हाय रे हाय’ में पुष्कर-तानिया की सिजलिंग केमिस्ट्री
फैंटेसी-कॉमेडी से दर्शकों को लुभाएगी ‘नई नवेली’ ‘नई नवेली’ में यामी का दिखेगा अनोखा अंदाज मेरठ के अजीबोगरीब परिवार में आएगी ‘नई नवेली’
राम गोपाल वर्मा अपने निकलवाया कृष्णा गौतम से किरदार का असली रंग
‘निस्सा’ में औरंगजेब बनेंगे शिवा, मीर बख्श के किरदार में दिखेंगे हेमंत बिरजे
जब अदालत में खुलेगा धर्मांतरण के रहस्यमयी नेटवर्क का राज, राजन मिश्रा की ‘आर्टिकल 25’ मचाएगी हलचल सच, सत्ता और साजिश की कोर्टरूम जंग—राजन मिश्रा की ‘आर्टिकल 25’ तैयार
स्पाइडर-मैन की आंधी में भी कायम रहा ‘दिल दीवाना हो गया’ का जादू, स्पाइडर-मैन के सामने भी ‘दिल दीवाना हो गया’ को मिला प्यार 