शिक्षामित्र शिक्षा व्यवस्था की मजबूत कड़ी: प्रभारी मंत्री
कानपुर नगर, जनपद में शिक्षामित्र सम्मान समारोह का आयोजन मंगलवार को मर्चेंट चैंबर ऑफ कॉमर्स सभागार में भव्य रूप से संपन्न हुआ। प्रभारी मंत्री योगेंद्र उपाध्याय की उपस्थिति में आयोजित कार्यक्रम में परिषदीय विद्यालयों में कार्यरत शिक्षामित्रों के योगदान को रेखांकित करते हुए चयनित शिक्षामित्रों को सम्मानित किया गया। समारोह का उद्देश्य शिक्षामित्रों का मनोबल बढ़ाना और उन्हें शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए प्रेरित करना रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और सरस्वती वंदना के साथ हुआ। प्रभारी मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षामित्र शिक्षा व्यवस्था की मजबूत कड़ी हैं, जो विशेषकर ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में बच्चों तक गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहुंचाने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है और शिक्षकों व शिक्षामित्रों के हितों को प्राथमिकता दी जा रही है। उन्होंने कहा कि शिक्षामित्रों का मानदेय 10 हजार रुपये से बढ़ाकर 18 हजार रुपये किया गया है, जिससे उनके जीवन स्तर में सुधार आएगा।
समारोह में जनपद के विभिन्न विकासखंडों से चयनित शिक्षामित्रों को डेमो चेक प्रदान कर सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में ककवन से दुष्यंत सिंह यादव, बिल्हौर से सुरेंद्र सिंह, भीतरगांव से रंजना, चौबेपुर से स्मृति मिश्रा, कल्याणपुर से बबिता कुरील, सरसौल से विनय, शिवराजपुर से रंजना मिश्र, पतारा से पूजा सिंह, बिधनू से हेमंत अवस्थी, घाटमपुर से सोनी भदौरिया तथा नगर क्षेत्र से त्रिभुवन और विवेक मिश्र शामिल रहे। सम्मानित शिक्षामित्रों ने इस पहल के लिए आभार जताते हुए आगे भी पूरी निष्ठा से कार्य करने का संकल्प दोहराया।
कार्यक्रम में महापौर प्रमिला पांडेय, जिला पंचायत अध्यक्ष स्वप्निल वरुण, विधायक नीलिमा कटियार, सरोज कुरील और सुरेंद्र मैथानी, जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह, मुख्य विकास अधिकारी अभिनव जैन, एडीएम सिटी डॉ. राजेश कुमार, डीआईओएस संतोष राय, बीएसए सुरजीत सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

9 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत: अधिक से अधिक वादों के निस्तारण हेतु निकली जन-जागरूकता रैली, पारिवारिक, बैंकिंग व चालानी मामलों के त्वरित निस्तारण का सुनहरा अवसर
सीएसआर पहल से बालिकाओं को मिली नई सुविधा, आईडीबीआई बैंक ने बालगृह को सौंपी 25 लाख की सामग्री, मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश अवस्थी हुए कार्यक्रम में शामिल
खामोशी टूटी, कॉक्लियर इम्प्लांट से मूक बधिर बच्चों की लौटी आवाज,कॉक्लियर इम्प्लांट से लौटी आवाज, ‘मम्मी-पापा’ सुनते ही भर आईं आंखें
9 मई को कानपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत, अधिक से अधिक वादों के निस्तारण का लक्ष्य ,बैंक वसूली से पारिवारिक विवाद तक सुलह-समझौते से निपटारा, 5 मई को जागरूकता रैली
पुलिस उपायुक्त यातायात द्वारा शहर के प्रमुख चौराहों एवं मार्गों का निरीक्षण किया गया
जिलाधिकारी ने होमगार्ड परीक्षा केंद्र का किया निरीक्षण, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से हो रही परीक्षा 