सीएसआर पहल से बालिकाओं को मिली नई सुविधा, आईडीबीआई बैंक ने बालगृह को सौंपी 25 लाख की सामग्री, मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश अवस्थी हुए कार्यक्रम में शामिल
कानपुर नगर जिला प्रशासन के सहयोग से आईडीबीआई बैंक, कानपुर नगर द्वारा अपने सीएसआर मद से बालगृह में आवासित बच्चों के कौशल विकास, शिक्षा एवं अवस्थापना सुविधाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से लगभग पच्चीस लाख रुपये की विभिन्न उपयोगी सामग्रियां उपलब्ध कराई गईं। इस अवसर पर बालगृह (बालिका), स्वरूपनगर में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में अवनीश अवस्थी, सलाहकार, मुख्यमंत्री उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि द्वारा फीता काटकर आरओ प्लांट (03), बड़ा तवा (03), डिश वॉशर (03), कंप्यूटर (10), टेबल (10) तथा बच्चों के लिए 30 टेबल-बेंच सहित अन्य सामग्रियां बालिकाओं को सौंपीं। इसके पश्चात उन्होंने बालिकाओं से संवाद कर उन्हें शिक्षा और कौशल विकास के माध्यम से आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने यह भी आश्वस्त किया कि भविष्य में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं को प्रोत्साहित करने के साथ आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने में सहयोग जारी रखा जाएगा।
मुख्य विकास अधिकारी अभिनव जे. जैन ने कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि बालिकाओं के सर्वांगीण विकास के लिए जिला प्रशासन निरंतर प्रयासरत है और उन्हें कौशल विकास कार्यक्रमों से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य किया जा रहा है। उन्होंने संस्था की उपलब्धियों की जानकारी भी मुख्य अतिथि को दी।
कार्यक्रम में बसंत कुमार मोदी, क्षेत्रीय प्रबंधक, आईडीबीआई, प्रवीण चौबे, शाखा प्रबंधक, आईडीबीआई, अभिषेक शुक्ला, प्रबंधक, आईडीबीआई, पुनीत कुमार मिश्र, उपनिदेशक, महिला कल्याण, विकास सिंह, जिला प्रोबेशन अधिकारी, अधीक्षिका बालगृह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे!

9 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत: अधिक से अधिक वादों के निस्तारण हेतु निकली जन-जागरूकता रैली, पारिवारिक, बैंकिंग व चालानी मामलों के त्वरित निस्तारण का सुनहरा अवसर
शिक्षामित्र शिक्षा व्यवस्था की मजबूत कड़ी: प्रभारी मंत्री
खामोशी टूटी, कॉक्लियर इम्प्लांट से मूक बधिर बच्चों की लौटी आवाज,कॉक्लियर इम्प्लांट से लौटी आवाज, ‘मम्मी-पापा’ सुनते ही भर आईं आंखें
9 मई को कानपुर में राष्ट्रीय लोक अदालत, अधिक से अधिक वादों के निस्तारण का लक्ष्य ,बैंक वसूली से पारिवारिक विवाद तक सुलह-समझौते से निपटारा, 5 मई को जागरूकता रैली
पुलिस उपायुक्त यातायात द्वारा शहर के प्रमुख चौराहों एवं मार्गों का निरीक्षण किया गया
जिलाधिकारी ने होमगार्ड परीक्षा केंद्र का किया निरीक्षण, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से हो रही परीक्षा 