कांग्रेस का गली गली घर-घर कार्यक्रम का हुआ शुभारंभ
वार्ड के मोहल्लों में गली-गली घर-घर संवाद करेंगे कांग्रेस कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
शहर कांग्रेस कमेटी कानपुर नगर द्वारा संपर्क और संवाद कार्यक्रम की श्रृंखला के अंतर्गत कांग्रेस चली गली गली घर-घर कार्यक्रम का शुभारंभ किदवई नगर चौराहे के निकट शांति निकेतन स्वीट के पास से शुरू हुआ कांग्रेस जन प्रत्येक वार्ड के मोहल्लों में गली-गली घर-घर जाकर लोगों से संवाद व संपर्क स्थापित करेंगे तथा देश व प्रदेश की वास्तविक स्थिति और बुनियादी सवालों पर चर्चा करेंगे लोगों की समस्याओं को समझेंगे और संवाद किए जाने के बाद उनको कांग्रेस पार्टी से जुड़ने का आमंत्रण देकर पार्टी में शामिल कर राहुल गांधी के संदेश को घर-घर तक पहुंचाने के लिए कारवां में शामिल कर जिम्मेदारी दी जाएगी जिससे देश में सचेत नागरिक समूह गठन कर बुनियादी सवालों पर जन आंदोलन की रुप दिया जाएगा और सभी समस्याओं और मुद्दों एवं संवाद किए व्यक्ति का डाटा संरक्षित किया जाएगा जब एक वार्ड में कांग्रेस चली गली गली घर-घर का लक्ष्य पूरा हो जाएगा तब उसके पश्चात दूसरे वार्डो में संवाद किया गया है सभी को बुलाकर सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे इसी कड़ी में शहर कांग्रेस कमेटी कानपुर नगर के अध्यक्ष नौशाद आलम मंसूरी और पूर्व लोकसभा प्रत्याशी आलोक मिश्रा ने घटते रोजगार, सरकारी नौकरियां का अकाल, व्यापार में कठिनाइयां तथा भविष्य को लेकर तनाव युक्त समाज के विषय पर दुकानदारों, राहगीरों एवं घरों में जाकर सम्पर्क व चर्चा की और केंद्र व प्रदेश सरकार की गलत नीतियों का पर्दाफाश किया इस मौके पर दिलीप शुक्ला, मनीष बाजपेई, सुनीत त्रिपाठी, संजीव मिश्रा, मधुर सिंह जाटव, हरीश बाजपेई, रामस्वरूप तिवारी, नवनीत मिश्रा, मनोज मिश्रा, डॉ संतोष त्रिपाठी, राजेश गौतम, रवि तिवारी, रविंद्र त्रिपाठी, ओम तिवारी, अवनीश ठाकुर, शकील मंसूरी, लल्लन अवस्थी, गुफरान अहमद चंद, अतीक अहमद शहजादे, राम सोनकर, महेंद्र सिंह भदोरिया, गुड्डे सक्सेना, वेद प्रकाश सिंह, मुकेश दुबे, प्राजंल मिश्रा, संजीव मिश्रा, भानु प्रताप सिंह, राजा शुक्ला, राम गोपाल उमराव, दीपक मिश्रा, संजय अवस्थी, राजू तिवारी, श्री राम वर्मा, बृजेश गुप्ता, बीके सिंह, मोहम्मद यूनुस, अभिषेक मिश्रा आदि कांग्रेसी उपस्थित रहे।

सेवा संकल्प अभियान के तहत 100 कारीगरों को मिली रोजगार की टूल किट, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजनांतर्गत दर्जी के 58, हलवाई के 12, राजमिस्त्री व लोहार ट्रेड के 15-15 लाभार्थियों को मिले उपकरण
सेवा संकल्प अभियान में 452 लोगों ने किया रक्तदान, 23 स्थानों पर लगे शिविर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर स्वास्थ्य विभाग ने चलाया वृहद रक्तदान अभियान
नाना राव पार्क में सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रदर्शनी का उद्घाटन,प्रधानमंत्री जी की योजनाओं से विकसित भारत की संकल्पना होगी साकार: रमेश अवस्थी
कानपुर मेट्रो ने राजभाषा हिंदी के प्रोत्साहन के लिए किया प्रतियोगिताओं का आयोजन , 14 सितंबर से 28 सितंबर तक मनाया जा रहा है हिंदी पखवाड़ा
आरटीओ कार्यालय में दलालों पर लगा प्रतिबंध, लगाए गए साइन बोर्ड
राष्ट्रीय अध्यक्ष के हाऊस अरेस्ट के विरोध में राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी ने घेरा गुजैनी थाना 