अवैध निर्माण और प्लाटिंग पर गरज कड़ा का बुलडोजर, 02 बीघा अवैध प्लाटिंग ध्वस्त, 01 परिसर सील
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
केडीए के प्रवर्तन जोन-1बी में ओएसडी एवं विशेष कार्याधिकारी रवि प्रताप सिंह द्वारा की जा रही लगातार बुलडोजर कार्यवाही शहर में चर्चा का विषय बनी हुई है इसी क्रम में केडीए की प्रवर्तन जोन-1बी टीम ने मैनावती मार्ग स्थित जागेश्वर मंदिर के सामने कटरी ख्यौरा क्षेत्र में लगभग 02 बीघा में विकसित की जा रही अवैध प्लाटिंग को जेसीबी के माध्यम से ध्वस्त कर दिया कार्यवाही विशेष कार्याधिकारी रवि प्रताप सिंह के नेतृत्व में की गई, जिसमें संबंधित अभियंता, सुपरवाइजर तथा थाना बिठूर का पर्याप्त पुलिस बल मौजूद रहा इसके साथ ही मुखर्जी विहार स्थित प्लाट संख्या 04 में लगभग 356 वर्ग गज क्षेत्रफल में बने बेसमेंट, ग्राउंड और 02 मंजिला अवैध निर्माण को उत्तर प्रदेश नगर योजना एवं विकास अधिनियम 1973 की धारा 28 (क) के अंतर्गत सील किया गया। प्रवर्तन जोन-1बी की संयुक्त टीम ने शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध रूप से किए जा रहे 09 निर्माण एवं विकास कार्यों को भी चिन्हित कर संबंधित निर्माणकर्ताओं को नोटिस जारी किया है इनमें बिना स्वीकृत मानचित्र के गेस्ट हाउस संचालन, बड़े पैमाने पर अवैध प्लाटिंग और दुकानों के निर्माण के मामले शामिल हैं केडीए ने स्पष्ट किया है कि नोटिस का संतोषजनक जवाब न मिलने पर संबंधित लोगों के खिलाफ सीलिंग और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी प्राधिकरण ने आम लोगों से अपील की है कि किसी भी भूमि या प्लाट को खरीदने से पहले केडीए से ले-आउट स्वीकृति की पुष्टि अवश्य करें और मानचित्र स्वीकृत कराकर ही भवन निर्माण कराएं, जिससे भविष्य में किसी प्रकार की आर्थिक या मानसिक क्षति से बचा जा सके केडीए ने यह भी साफ किया है कि अवैध निर्माण के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा। उक्त कार्यवाही के दौरान क्षेत्रीय अवर अभियन्ता हिमांशु बर्नवाल, सुपरवाइजर अनिल शर्मा, राम औतार, मनोज, राज कुमार, लाल सिंह एवं थाना-बिठूर के पर्याप्त पुलिस बल के साथ उपस्थित रहें।

मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई सम्भागीय परिवहन प्राधिकरण की बैठक,परमिट, नवीनीकरण एवं परिवहन संबंधी विभिन्न प्रस्तावों पर लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय
डीएम के निरीक्षण में अधिशासी अभियंता समेत चार सहायक अभियंता मिले अनुपस्थित, एक दिन के वेतन काटने का निर्देश, कहा- सभी राजपत्रित अधिकारी उपस्थिति पंजिका पर प्रतिदिन करें हस्ताक्षर
सावन के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने किया परमट स्थित श्री आनंदेश्वर महादेव मंदिर का निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु दिए आवश्यक निर्देश
कानपुर मंडल में लगभग ₹31.80 करोड़ की 25 पर्यटन विकास परियोजनाओं का रोडमैप तैयार, कानपुर नगर में सबसे अधिक पर्यटन विकास प्रस्ताव
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अटेवा 21 अगस्त को निकालेगा तिरंगा यात्रा व 25 सितम्बर को लखनऊ में होगी विशाल रैली
भूजल संरक्षण को जनआंदोलन बनाएं, वर्षभर जारी रहें प्रयास: डीएम 