विजिलेंस की छापेमारी में कटिया पकड़े गए
संवाददाता देवेन्द्र शर्मा
कोंच। कस्बे में बुधवार सुबह विद्युत निगम की विजिलेंस टीम ने बड़े पैमाने पर चैकिंग अभियान चलाया। टीम के पहुंचते ही कई मोहल्लों में हड़कंप मच गया। सुबह सुबह शुरू हुए इस अभियान में विजिलेंस जेई प्रमोद कुमार, इंस्पेक्टर मोहम्मद जावेद तथा विभाग की पूरी टीम शामिल रही। टीम ने नगर के विभिन्न इलाकों में अचानक दबिश देकर अवैध रूप से बिजली उपयोग करने वाले कटिया धारकों को पकड़ा। नहर कॉलोनी व नया गांधी नगर में घर-घर जाकर चेकिंग की। इस दौरान कई उपभोक्ताओं के मीटर खंगाले गए। जांच में नौ लोगों को कटिया लगाकर बिजली चोरी करते हुए पकड़ा गया। जेई ने बताया कि इन सभी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।

शारदीय नवरात्रि की पंचमी पर सजे माता के दरबार में जयकारों के उमड़े भक्त
मिशन शक्ति अभियान के तहत निकली जागरूकता रैली, महिलाओं को सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
सेवा और सुशासन के 25 वर्ष पूरे होने पर ऐतिहासिक सेवा संकल्प बाईक यात्रा का रानी झांसी के पार्क आगमन पर ढोल नगाड़ों व पुष्प वर्षा के साथ भव्य स्वागत किया गया
यमुना पुल पर प्रभारी मंत्री संजय सिंह गंगवार का भव्य स्वागत भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से किया जोरदार अभिनंदन, कालपी पहुंचने पर दिखा उत्साह
रोडवेज बसों के मनमानी संचालन से यात्री परेशान राजस्व में कमी होने की चर्चा, आर एम ने कहा समस्या का होगा निराकरण
प्रशासनिक संवेदनशीलता की कसौटी पर सुरौली का मुख्य मार्ग मंदिर और श्मशान घाट के जर्जर एवं दलदल रास्ते को लेकर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन 