सुप्रीम कोर्ट के आश्वासन के बाद काम पर लौटे डाक्टर्स, हड़ताल समाप्त ओपीडी में देखे गए 1293 मरीज
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
कोलकाता के आर जी कर हॉस्पिटल में डॉक्टर के साथ हुए दर्दनाक हादसे को लेकर देश भर में डॉक्टरों ने अनिश्चित कालीन हड़ताल शुरु कर दी जिससे आम जानस को इलाज के लिए भटकना पड़ रहा था इस गंभीर विषय को सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश डी.वाई. चन्द्रचूड़ ने स्वतः सज्ञान लेते हुए मामले की सुनवाई शुरू कर दी और देश के सभी डॉक्टरो को वापस काम पर लौटने का निर्देश दिये ताकि आम जनमानस को कोई असुविधा न हो सुप्रीम कोर्ट के निर्देश व आश्वासन पर सभी डाक्टर गुरूवार को काम पर वापस लौट आए आपको बता दे कि बीते एक सप्ताह से जीएसवीएम मेडिकल कालेज के छा़त्र- छात्राएं और वरिष्ठ चिकित्सक कोलकाता में डॉक्टर दुष्कर्म और हत्या को लेकर अपना आक्रोश प्रकट करते हुए धरने पर बैठ गए और अनिश्चिकालीन हड़ताल पर चले गए, जिससे ओपीडी पूरी तरह से ठप हो गई। केवल इमरजेंसी ही चालू थी इमरजेंसी में वरिष्ठ चिकित्सक मरीजों को देख रहे थे जो पर्याप्त नहीं था। सुनवाई के दौरान देश की सर्वोच्च अदालत ने मामले को संज्ञान में लेते हुए देश के सभी डाक्टरो को काम पर वापस लौटने को कहा और कहा कि कानून अपना काम करेगा यह आश्वासन मिलने के बाद डाक्टरों को न्याय की उम्मीद बढ़ी और वह काम पर लौट आए जीएसवीएम मेडिकल कालेज से सम्बद्ध लाला लाजपत राय चिकित्सालय में गुरूवार को ओपीडी शुरू हो गई ओपीडी के शुरू होते ही मरीजों की लाइन लग गई जिसका इलाज सीनियर डॉक्टरों द्वारा किया गया।

होली पर उज्ज्वला बहनों को योगी सरकार का तोहफा, जनपद 1,95,567 लाभार्थियों को मिला होली का तोहफा, खाते में पहुंचा निःशुल्क सिलेंडर की सब्सिडी
कानपुर में वृहद रोजगार मेले का आयोजन, 792 अभ्यर्थियों का चयन
विषय: “23वें होली बाजार के अंतिम दो दिन में हर घंटे लकी ड्रॉ से उपहार”
टूटी खूनी गढ्ढेदार सड़कों के खिलाफ कांग्रेस का अनूठा सत्याग्रह त्यौहार और इम्तिहान के वक्त भी सरकार संवेदनहीन
शिक्षकों की मांगों को लेकर शिक्षक एमएलसी से की भेंट
माध्यमिक शिक्षक/शिक्षणेत्तर कर्मचारी तीन मार्च को सामूहिक उपवास करेंगे 