पुज्य सिंधी पंचायत की दिवाली वार्षिक बैठक संपन्न, दिवंगत संत साईं श्री चाँदू राम साहिब को श्रद्धांजलि अर्पित
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
कानपुर नगर के 13 ब्लॉक गोविंद नगर स्थित श्री झूलेलाल शिव मंदिर में 22 अक्टूबर को पुज्य सिंधी पंचायत की दिवाली की वार्षिक बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता पंचायत के अध्यक्ष श्याम लाल मूलचंदानी ने की।
मीटिंग के पश्चात श्री शिव शांति आश्रम लखनऊ के ब्रह्मलीन मर्यादा पुरुषोत्तम संत साईं श्री चाँदू राम साहिब जी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। उपस्थित सदस्यों ने उनके आदर्शों को याद करते हुए समाज में एकता और सेवा भाव को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में श्याम लाल मूलचंदानी (अध्यक्ष), आनंद राजपाल, अशोक अंशवानी, टीपू माध्यान, अनिल कुकरेजा, जग्गी डबरानी, सुरेश कटारिया, महेश मनचंदा, बंटी सिधवानी, संजू डबरानी, नरेश फूलवानी, चंद्रभान मोहनानी, मुरारी लाल चुघ, बिहारी लाल बजाज, बलराम कटारिया, गणेश बजाज, मनोज लालवानी सहित बड़ी संख्या में समाज के गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। महिलाओं में दीपा रुपानी, पूनम चुघ, मंजू खत्री, रोमा डबरानी, हेमा शर्मा, ज्योति गेरा सहित कई सदस्याओं ने कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभाई।
समापन पर अध्यक्ष श्याम लाल मूलचंदानी ने सभी उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सिंधी समाज हमेशा एकजुट रहकर सामाजिक कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाता रहेगा।

त्योहार से पहले खोया मंडियों पर बड़ी कार्रवाई, 450 किलो दूषित खोया कराया नष्ट हटिया, एक्सप्रेस रोड और फजलगंज में जांच, 19 नमूने संग्रहित
गर्भवती से नौनिहाल तक, पोषण की पूरी कड़ी पर रहेगी नजर, पोषण ट्रैकर पर 1.79 लाख लाभार्थी पंजीकृत, टीएचआर के समयबद्ध वितरण और गुणवत्ता की नियमित निगरानी के निर्देश
हज़रत अब्दुल लतीफ़ शाह क़ादरी चिश्ती का 57वाँ त्रिदिवसीय सालाना उर्स मनाया गया
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अटेवा ने निकाली तिरंगा यात्रा, दिया जिलाधिकारी को ज्ञापन, अटेवा 25 सितम्बर को लखनऊ में महारैली भव्य आयोजन होगा
ग्रामीण नालों की टैपिंग और शोधन की तैयारी, तीन स्थानों पर बनेंगे वेटलैंड 