डीएम ने महाराजपुर गौशाला का औचक निरीक्षण किया, अव्यवस्था पर जताई नाराजगी
कानपुर नगर जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने आज को महाराजपुर स्थित गौशाला का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गौशाला में कुल 144 गोवंश संरक्षित पाए गए, जिनमें 92 नर और 52 मादा हैं। इनमें से चार गौवंश बीमार मिले, जिनके समुचित उपचार के निर्देश डीएम ने मौके पर ही दिए।
पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. कुलदीप सिंह ने बताया कि गौशाला में संरक्षित आठ मादा प्रतिदिन लगभग 20 लीटर दूध देती हैं। जिलाधिकारी ने भूसा, चोकर, पशु आहार और हरे चारे से जुड़े अभिलेखों का अवलोकन किया। इस दौरान जब सचिव राजकुमार मौर्य से पिछले चार माह का रिकॉर्ड प्रस्तुत करने को कहा गया तो उन्होंने अभिलेख पंचायत भवन में रखे होने की जानकारी दी। इस पर डीएम ने खंड विकास अधिकारी को सभी अभिलेखों की जांच करने का निर्देश दिया।
निरीक्षण के दौरान वर्मीकंपोस्ट प्लांट बंद मिला और गोबर प्रबंधन भी संतोषजनक नहीं पाया गया। गौशाला की अव्यवस्था देखकर जिलाधिकारी ने नाराजगी जताई और बीडीओ निशांत राय को व्यक्तिगत रुचि लेकर गौशाला की दशा सुधारने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस गौशाला को मॉडल गौशाला के रूप में विकसित किया जाए।
डीएम ने भूसा, चोकर, गुड़, पशु आहार और हरे चारे की आपूर्ति संबंधी जानकारी भी मौके पर ली और गौशाला संचालन में पारदर्शिता एवं नियमित निगरानी पर जोर दिया।

त्योहार से पहले खोया मंडियों पर बड़ी कार्रवाई, 450 किलो दूषित खोया कराया नष्ट हटिया, एक्सप्रेस रोड और फजलगंज में जांच, 19 नमूने संग्रहित
गर्भवती से नौनिहाल तक, पोषण की पूरी कड़ी पर रहेगी नजर, पोषण ट्रैकर पर 1.79 लाख लाभार्थी पंजीकृत, टीएचआर के समयबद्ध वितरण और गुणवत्ता की नियमित निगरानी के निर्देश
हज़रत अब्दुल लतीफ़ शाह क़ादरी चिश्ती का 57वाँ त्रिदिवसीय सालाना उर्स मनाया गया
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अटेवा ने निकाली तिरंगा यात्रा, दिया जिलाधिकारी को ज्ञापन, अटेवा 25 सितम्बर को लखनऊ में महारैली भव्य आयोजन होगा
ग्रामीण नालों की टैपिंग और शोधन की तैयारी, तीन स्थानों पर बनेंगे वेटलैंड 