कानपुर में नए पुलिस आयुक्त रघुवीर लाल ने संभाला कार्यभार, पूर्व आयुक्त अखिल कुमार ने दी बधाई और शुभकामनाएं
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
नवागंतुक पुलिस आयुक्त 1997 बैच के आईपीएस अधिकारी श्री रघुवीर लाल ने आज दिनांक 07 अक्टूबर 2025 को कानपुर नगर पहुंचकर कमिश्नरेट पुलिस का कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर पूर्व पुलिस आयुक्त श्री अखिल कुमार ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
बताया जाता है कि श्री अखिल कुमार का कार्यकाल कानपुर में बेहद प्रभावशाली और सफल रहा। उनके कार्यकाल में भू-माफिया और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई की गई थी। बिना किसी दबाव के उन्होंने निष्पक्षता से हर प्रकरण की जांच कर दोषियों को जेल की सलाखों तक पहुंचाया, जिससे जनता में पुलिस के प्रति विश्वास मजबूत हुआ।
वहीं नए पुलिस आयुक्त श्री रघुवीर लाल को प्रदेश के तेजतर्रार और ईमानदार अधिकारियों में गिना जाता है। उनके कार्यभार संभालने से जनता और शहरवासियों में एक नई उम्मीद जगी है कि वे कानून व्यवस्था को और अधिक सशक्त बनाएंगे तथा हर पीड़ित को पूरा न्याय दिलाएंगे।

कांग्रेस भूली यूथ कांग्रेस के फाउंडर सदस्य को अखिलेश यादव ने मनाई जयंती
शासन के आदेशों का अनुपालन नहीं कर रहे हैं जिले के अधिकारी, 9 माह बाद भी कानपुर नगर में नहीं लग पाई बेरा जांच मशीन
सपाईयों ने गंभीर प्रकरण को लेकर पुलिस आयुक्त को ज्ञापन सौपा
हादसे से हौसले तक का सफर-मानवता और सेवा के पर्याय बने पंकज सिंह निषाद
कानपुर सिटी ट्रांसपोर्ट सर्विसेज की 22वीं बोर्ड बैठक सम्पन्न, यात्री सुविधाओं व संचालन सुधार पर जोर
30 करोड़ की चारागाह भूमि कराई कब्जा मुक्त परसोली में चला बुलडोजर 