माता रानी की महाआरती में गूंजे भजन, झूम उठे श्रद्धालु
भजन गायक मुकुल बंधु ने बाँधा समां, प्रसाद वितरण से गूँजा पूरा मंदिर परिस
शारदीय नवरात्रि के नवें दिन आज प्रातः 8 बजे माता रानी की नित्य महाआरती बड़े ही धूमधाम से संपन्न हुई। इसके उपरांत शाम 7 बजे आयोजित महाआरती में सुप्रसिद्ध भजन गायक मुकुल बंधु ने भजनों की ऐसी अमृत धारा बहाई कि पूरा मंदिर परिसर “माँ ने बुलाया है, चलो कर लो तैयारियाँ” और “चलो बुलावा आया है माता ने बुलाया है” जैसे भजनों से गूंज उठा। भक्तगण तालियों की गड़गड़ाहट और नृत्य के साथ झूमते हुए माता की भक्ति में लीन हो गए। पूरा वातावरण भक्तिरस से सराबोर हो उठा।
मंदिर के चेयरमैन विजय कपूर ने महाआरती के उपरांत श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया।
कार्यक्रम की व्यवस्था संभालने में गुलशन चावला (अध्यक्ष), सुरेन्द्र सर्राफ (महामंत्री), श्यामलाल मूलचंदानी, ओंकार नाथ मल्होत्रा, अशोक गांधी, नवदीप उप्पल, हर्ष चावला, सुनील मल्होत्रा, सुनील अरोड़ा, राजू कपूर, राजकुमार ढल, सौरभ तलवार, टोनी चावला आदि का विशेष सहयोग रहा। श्रद्धालुओं ने इस भव्य आयोजन को अविस्मरणीय बताते हुए आयोजकों का आभार व्यक्त किया।

त्योहार से पहले खोया मंडियों पर बड़ी कार्रवाई, 450 किलो दूषित खोया कराया नष्ट हटिया, एक्सप्रेस रोड और फजलगंज में जांच, 19 नमूने संग्रहित
गर्भवती से नौनिहाल तक, पोषण की पूरी कड़ी पर रहेगी नजर, पोषण ट्रैकर पर 1.79 लाख लाभार्थी पंजीकृत, टीएचआर के समयबद्ध वितरण और गुणवत्ता की नियमित निगरानी के निर्देश
हज़रत अब्दुल लतीफ़ शाह क़ादरी चिश्ती का 57वाँ त्रिदिवसीय सालाना उर्स मनाया गया
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अटेवा ने निकाली तिरंगा यात्रा, दिया जिलाधिकारी को ज्ञापन, अटेवा 25 सितम्बर को लखनऊ में महारैली भव्य आयोजन होगा
ग्रामीण नालों की टैपिंग और शोधन की तैयारी, तीन स्थानों पर बनेंगे वेटलैंड 