शरद नवरात्रि पर मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत 9 देवियों को “विरासत का शस्त्र” लाइसेंस प्रदान किया गया
कानपुर नगर, दिनांक 30 सितम्बर 2025 (अष्टमी)
शरद नवरात्रि के पावन अवसर पर मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत आज कलेक्ट्रेट सभागार में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह द्वारा देवी स्वरूप 9 महिलाओं को उनके अपनों की स्मृति में “विरासत का शस्त्र” लाइसेंस प्रदान किया गया।
कार्यक्रम का वातावरण अत्यंत भावुक और गरिमामयी रहा।
किसी की आंखों में आंसू छलक आए तो कोई खुशी से झूम उठा। वर्षों से लंबित पड़ी अपने पिता, पति या ससुर की स्मृतियों से जुड़ी हुई यह विरासत जब उन्हें सौंपी गई, तो उपस्थित सभी भाव-विभोर हो उठे।
जिलाधिकारी ने इस अवसर पर कहा – *“यह शस्त्र लाइसेंस केवल सुरक्षा एवं आत्मरक्षा का प्रतीक है। इसका प्रयोग सावधानीपूर्वक किया जाए और किसी भी परिस्थिति में इसका दुरुपयोग न हो, यह प्रत्येक की जिम्मेदारी है। मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य नारियों में सुरक्षा, आत्मविश्वास और सशक्तिकरण की भावना को और अधिक सुदृढ़ करना है।”*
इस अवसर पर विरासत शस्त्र लाइसेंस प्राप्त करने वाली देवियाँ
1. श्रीमती जया पाण्डेय, पत्नी स्व० कृष्ण मोहन पाण्डेय
2. श्रीमती सुमन सिंह, पत्नी स्व० गजेन्द्र सिंह
3. श्रीमती उषा सिंह, पत्नी स्व० चन्दपाल सिंह
4. श्रीमती पुष्पा यादव, पत्नी सत्य प्रकाश यादव
5. श्रीमती अरुणिका शर्मा, पुत्री अनिल कुमार शर्मा
6. श्रीमती प्रीती सिंह, पत्नी स्व० आनन्द सिंह
7. श्रीमती हेमलता, पत्नी अनिल कुमार सिंह
8. श्रीमती अलका पाण्डेय, पत्नी ब्रजेश पाण्डेय
9. श्रीमती संगीता सिंह, पत्नी स्व० अजय प्रताप सिंह
शस्त्र लाइसेंस प्राप्त कर महिलाओं ने जिलाधिकारी का आभार व्यक्त करते हुए कहा – “हमें उम्मीद नहीं थी कि इतनी सहजता और पारदर्शिता के साथ हमें शस्त्र लाइसेंस प्राप्त होगा। प्रशासन द्वारा की गई इस पहल ने हमें न केवल सशक्त किया है, बल्कि हमारे आत्मविश्वास को भी और अधिक मजबूत बनाया है।”

त्योहार से पहले खोया मंडियों पर बड़ी कार्रवाई, 450 किलो दूषित खोया कराया नष्ट हटिया, एक्सप्रेस रोड और फजलगंज में जांच, 19 नमूने संग्रहित
गर्भवती से नौनिहाल तक, पोषण की पूरी कड़ी पर रहेगी नजर, पोषण ट्रैकर पर 1.79 लाख लाभार्थी पंजीकृत, टीएचआर के समयबद्ध वितरण और गुणवत्ता की नियमित निगरानी के निर्देश
हज़रत अब्दुल लतीफ़ शाह क़ादरी चिश्ती का 57वाँ त्रिदिवसीय सालाना उर्स मनाया गया
पुरानी पेंशन बहाली को लेकर अटेवा ने निकाली तिरंगा यात्रा, दिया जिलाधिकारी को ज्ञापन, अटेवा 25 सितम्बर को लखनऊ में महारैली भव्य आयोजन होगा
ग्रामीण नालों की टैपिंग और शोधन की तैयारी, तीन स्थानों पर बनेंगे वेटलैंड 