जिलाधिकारी के निर्देश पर सीएमआईएस पोर्टल पर अंकित एक करोड़ से अधिक लागत वाली 108 परियोजनाओं का हुआ सत्यापन
रविवार को टास्क फोर्स ने किया निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण
23 जिलास्तरीय अधिकारी एवं 23 तकनीकी अधिकारियों ने लिया निरीक्षण में हिस्सा
कानपुर नगर, जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह के निर्देश पर टास्क फोर्स द्वारा 28 सितम्बर को विशेष अभियान चलाकर सीएमआईएस पोर्टल पर अंकित जनपद की एक करोड़ रुपये की लागत वाली 108 निर्माण परियोजनाओं का स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस कार्य हेतु 23 प्रशासनिक अधिकारियों एवं 23 तकनीकी अधिकारियों की टीमों का गठन किया गया था।
टास्क फोर्स द्वारा किया गया निरीक्षण
• घाटमपुर जलापूर्ति योजना – पाइपलाइन बिछाने का कार्य अंतिम चरण में है तथा परियोजना को समय-सीमा के भीतर पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है।
• मंधना–टिकरा–हेतपुर–भाऊपुर मार्ग – अब तक 45% प्रगति दर्ज की गई है, किंतु अतिक्रमण एवं बिजली पोल शिफ्टिंग कार्य में बाधा उत्पन्न कर रहे हैं।
• चौबेपुर बेला राज्य मार्ग – लगभग 40% कार्य पूर्ण हो चुका है, किंतु कई स्थानों पर बिजली पोल हटाया जाना शेष है।
• ग्राम पंचायत रघुनाथपुर एवं लुलई संपर्क मार्ग – दोनों योजनाओं की प्रगति लगभग 40% है तथा इन्हें वर्ष 2026 की शुरुआत तक पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि गुणवत्तापूर्ण
निर्माण सभी कार्य उच्च गुणवत्ता मानकों के अनुरूप हों। समय सीमा का पालन – निर्धारित समयावधि में कार्यों की पूर्णता सुनिश्चित की जाए।साथ ही तकनीकी चुनौतियों का समाधान अतिक्रमण, विद्युत पोल शिफ्टिंग व अन्य अवरोधों का त्वरित निस्तारण किया जाए।
जिलाधिकारी ने निर्देशित करते हुए कहा कि टास्क फोर्स द्वारा नियमित रूप से निरीक्षण जारी रहेगा।
जिलाधिकारी ने कहा कि निर्माण कार्यों की गुणवत्ता व समयबद्धता पर विशेष ध्यान दिया जाए, ताकि जनपद की विकास परियोजनाएँ शीघ्र ही जनता को लाभान्वित कर सकें। उन्होंने कहा कि टास्क फोर्स निरंतर सक्रिय रहकर स्थलीय निरीक्षण करती रहेगी, जिससे विकास कार्यों की समयबद्धता और गुणवत्ता दोनों सुनिश्चित की जा सके।

जागरण मे गुंजा आ मां आ तुझे दिल ने पुकारा… भजन
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की अध्यक्षता में कानपुर नगर के समग्र विकास की समीक्षा बैठक आयोजित
एचबीटीयू स्थित शताब्दी भवन ऑडिटोरियम में 01 नवंबर को आयोजित होगा वृहद विधिक साक्षरता एवं सेवा शिविर, तैयारियों को लेकर प्रशासन के साथ हुई बैठक
त्योहारी सीजन में महंगाई की मार से व्यापारियों को नुकसान की आशंका
17 और 24 अक्टूबर को सभी मतदान केंद्रों पर लगेंगे विशेष कैंप, मतदाता सूची में जुड़वा सकेंगे नाम
गौ-आधारित प्राकृतिक खेती अपनाकर कृषि उत्पादों की गुणवत्ता बढ़ाएं किसान : सूर्य प्रताप शाही 