महिला सशक्तिकरण पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
महिला महाविद्यालय किदवई नगर, कानपुर के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ‘समर्पण’के द्वारा ‘मिशन शक्ति ‘के पांचवें चरण के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम का आयोजन किया गया कार्यक्रम का प्रारंभ कार्यवाहक प्राचार्य प्रोफेसर ममता गंगवार, कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर नम्रता पांडे तथा किदवई नगर थाना प्रभारी धर्मेंद्र कुमार ने किया ।’ बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ की स्टेट प्रेसिडेंट डॉक्टर आरती द्विवेदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष दिवाकर प्रजापति, प्रदेश उपाध्यक्ष पियूष मिश्रा, प्रदेश सचिव सोनाली त्रिवेदी तथा कोषाध्यक्ष संध्या चक्रवर्ती ने किया। कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर नम्रता पांडे ने बताया कि कार्यक्रम में 65 स्वयं सेविकाओं ने भाग लिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य था बेटियों को जागरूक करना शासन द्वारा चलाए गए कार्यक्रम मिशन शक्ति पांचवें चरण का मुख्य लक्ष्य जो की बेटियों को जागरूक करना तथा बेटियों को स्वावलंबी बनाना है, कॉलेज में कौशल विकास योजना के अंतर्गत छात्राओं को प्रशिक्षित किया जा रहा है जिसमें 100 छात्रों ने भाग लिया है हर वर्ष यहां पर कौशल विकास योजना के तहत अलग-अलग प्रकार के कार्यक्रम का प्रशिक्षण दिया जाता है जिससे छात्राएं स्वावलंबी बन करके अपना जीविको पार्जन कर सकें तथा स्वयं को तथा समाज को आगे बढ़ाने में अपना संपूर्ण योगदान दे सकें कार्यक्रम में मंच संचालन डॉक्टर सुमन लता ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम अधिकारी डॉक्टर नम्रता पांडे ने दिया। कार्यक्रम में प्रोफेसर रश्मि चतुर्वेदी, प्रोफेसर ज्योति किरण प्रोफेसर साधना पांडे, प्रोफेसर नीता मिश्रा, प्रोफेसर ज्योति किरण डॉ सबा यूनुस, डॉक्टर निषाद फातिमा, डॉक्टर संगीता कुमारी, डॉक्टर ममता मिश्रा ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय योगदान दिया।

जागरण मे गुंजा आ मां आ तुझे दिल ने पुकारा… भजन
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की अध्यक्षता में कानपुर नगर के समग्र विकास की समीक्षा बैठक आयोजित
एचबीटीयू स्थित शताब्दी भवन ऑडिटोरियम में 01 नवंबर को आयोजित होगा वृहद विधिक साक्षरता एवं सेवा शिविर, तैयारियों को लेकर प्रशासन के साथ हुई बैठक
त्योहारी सीजन में महंगाई की मार से व्यापारियों को नुकसान की आशंका
17 और 24 अक्टूबर को सभी मतदान केंद्रों पर लगेंगे विशेष कैंप, मतदाता सूची में जुड़वा सकेंगे नाम
गौ-आधारित प्राकृतिक खेती अपनाकर कृषि उत्पादों की गुणवत्ता बढ़ाएं किसान : सूर्य प्रताप शाही 