55 जोड़े बंधेंगे विवाह सूत्र में, परिचय सम्मेलन में युवाओं ने दी सहमति
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
महर्षि वाल्मिकी जन्मोत्सव केंद्रीय मेला कमेटी द्वारा आयोजित सर्व समाज सामूहिक विवाह परिचय सम्मेलन में रविवार को बड़ी संख्या में वर-वधू पक्ष शामिल हुए। इस अवसर पर 55 जोड़े अपने परिवार सहित 7 अक्टूबर को होने वाले विवाह समारोह में शादी करने के लिए राजी हुए।
कमेटी द्वारा आयोजित यह 28वां सर्व समाज सामूहिक विवाह समारोह व मेला होगा, जो 7 अक्टूबर को वाल्मिकी उपवन, मोतीझील लान नं. 1 में धूमधाम से संपन्न कराया जाएगा।
परिचय सम्मेलन में ब्राह्मण, क्षत्रिय, साहू, वाल्मिकी, गौतम, कोरी, यादव, सिंधी व कठेरिया समाज के युवक-युवतियों ने अपने परिवार के साथ आकर विवाह हेतु सहमति जताई।
तैयारी पर हुई चर्चा
सम्मेलन के बाद कमेटी पदाधिकारियों ने विवाह समारोह की तैयारियों पर बैठक की। इसमें स्टेज, जयमाला, बारात, भंडारा और गृहस्थी के सामान तक की जिम्मेदारी तय की गई। पदाधिकारियों ने कहा कि इस बार का आयोजन पिछले वर्षों से भी भव्य होगा।
कमेटी अध्यक्ष श्री बृजेंद्र मकोरिया और महामंत्री सतीश वाल्मिकी ने कहा – “हम सभी परिवारजनों की तरह अपनी बहन-बेटियों की शादी को और भी बेहतर ढंग से कराने का प्रयास करेंगे।”
प्रमुख लोग रहे मौजूद
सम्मेलन में प्रमुख रूप से प्रकाश हजारिया, रामगोपाल समुद्र, मुन्ना हजारिया, सुरेश भारती, सुनील लोहिया, मन प्यारे वाल्मिकी, ब्रज किशोर लाला, विनोद कुमार एडवोकेट, घनश्याम गहरवार, मान सिंह, अशोक भारती, बसंत लाल भारती, राम गोपाल चौधरी, अशोक सम्राट, अनिकेत वाल्मिकी, राम स्वरूप, मुन्ना पहलवान, बबलू खोटे, कैलाश मुंगेर, श्री कांत, प्रेमा देवी, बेबी, दीपशिखा, शिवा पांडे, गुड़िया, जिम्मी बाघमार, कमल टंडन, सुनील हजारिया, शिवराम समुद्र आदि गणमान्य उपस्थित रहे।

नानकारी फीडर पर बिजली चोरी के दो मामले पकड़े गए, एफआईआर दर्ज
राष्ट्रीय एकता दिवस पर आयोजित होंगे विविध कार्यक्रम, दिलाई जाएगी एकता की शपथ
जिलाधिकारी, नगर आयुक्त एवं मुख्य विकास अधिकारी, एस डी एम सदर, द्वारा रात्रिकालीन निर्माण कार्यों का किया गया स्थलीय निरीक्षण
कानपुर नगर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 188 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथ
मुख्यमंत्री ने कानपुर में बिल्हौर व बिठूर विधानसभा क्षेत्रों की 411 करोड़ रु0 से अधिक लागत की 48 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया
रावतपुर मेट्रो स्टेशन से कंपनीबाग चौराहे तक 1,800 मीटर सड़क का निर्माण 15 नवंबर तक पूर्ण कराएं: जिलाधिकारी 