कृषक जागरूकता गोष्ठी एवं 41वां स्थापना दिवस सम्पन्न
कानपुर, चन्द्रशेखर आज़ाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, कानपुर के प्रसार निदेशालय में गठित चन्द्रशेखर तिलहन समिति का 41वाँ स्थापना दिवस मनाया गया। यह कार्यक्रम “एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन फार द ऑन-फार्म मैनेजमेंट ऑफ क्रॉप रेजिड्यू” योजनान्तर्गत जनपद स्तरीय कृषक जागरूकता गोष्ठी के रूप में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा उपाध्यक्ष, के महिला प्रकोष्ठ की राज्य मंत्री, श्रीमती कमलावती सिंहने की। इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख श्रीमती विजयरत्ना सिंह तोमर को समिति का अध्यक्ष मनोनीत किया गया।
इस अवसर पर उप निदेशक कृषि डा. आर.एस. वर्मा ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि किसान अधिक से अधिक “इन सीटू मैनेजमेंट” कृषि यंत्रों का प्रयोग करें। इन यंत्रों के प्रयोग से खेतों के अवशेष प्रबंधन में सुविधा होती है और आने वाली फसल की तैयारी समय से एवं बेहतर ढंग से की जा सकती है।
कुलपति डा. आनन्द कुमार सिंह ने अपने उद्बोधन में खेती की नवीनतम तकनीकियों, उन्नतशील प्रजातियों और कृषकों की आय दोगुनी करने पर बल दिया। उन्होंने किसानों से अपेक्षा की कि वे प्रदेश को 10 खरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने में सहयोग प्रदान करें।
समारोह में कृषक समिति अध्यक्ष बाबू सिंह, पूर्व विधायक रघुनंदन सिंह भदौरिया, कुलपति डा. आनन्द कुमार सिंह निदेशक प्रसार डा. आर.के. यादव, उप कृषि निदेशक कानपुर नगर डा. आर.एस. वर्मा, डा. संजीत कुमार, डा. अखिलेश
मिश्रा, डा. जितेन्द्र सिंह, डा. महक सिंह, भूमि संरक्षण अधिकारी आर.पी. कुशवाहा, उप सम्भागीय कृषि अधिकारी सदर कानपुर श्रीमती प्राची पाण्डेय, डा. सुष्मिता, डा. हेमचन्द्र सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इंटरनेशनल मीडिया प्रेस क्लब के लायर्स क्लब के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बने अजय अग्निहोत्री एडवोकेट
इंटरनेशनल मीडिया प्रेस क्लब की बैठक कल्याणपुर कानपुर मे कल
INTERNATIONAL MEDIA PRESS CLUB (Regd.)
एमएसएमई विकास पर एक दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला आयोजित
11 सितम्बर को कानपुर आएंगे एससी/एसटी आयोग के सदस्य रमेश चन्द्र कुंडे, जनसुनवाई कर योजनाओं की करेंगे समीक्षा, सफाई कर्मचारियों की समस्याओं एवं उत्पीड़न संबंधी मामलों की भी होगी समीक्षा
डेंगू प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य विभाग की टीमें सक्रिय, बुखार सर्वेक्षण व निरोधात्मक गतिविधियां तेज, बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में स्वास्थ्य शिविर, फॉगिंग एवं सोर्स रिडक्शन के साथ ओआरएस व क्लोरीन टैबलेट का वितरण 