डॉ. वीरेन्द्र स्वरूप कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, कानपुर में यूथ फेस्टिवल 2025 का भव्य आगाज़
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
डॉ. वीरेन्द्र स्वरूप कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, मनोहर विहार कानपुर में दो दिवसीय यूथ फेस्टिवल 2025 का शुभारंभ 29 व 30 अगस्त को धूमधाम से किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन संस्थान के निदेशक डॉ. गौरी गौड़ के नेतृत्व में हुआ। इस अवसर पर डॉ. वीरेन्द्र स्वरूप मेमोरियल ट्रस्ट की चेयरपर्सन डॉ. मिन्नी स्वरूप, ट्रस्टी डॉ. अलेक्जेंडर स्वरूप, सुश्री आशालता स्वरूप व अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।
पहले दिन फाइन आर्ट्स प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने अपनी रचनात्मकता और कला प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों में कला, सृजनशीलता और सांस्कृतिक मूल्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। पेंटिंग, कोलाज, पोस्टर मेकिंग और अन्य प्रतियोगिताओं में विद्यार्थियों ने समाजिक संदेश, प्रकृति और आधुनिक जीवनशैली जैसे विषयों पर सुंदर कलाकृतियाँ प्रस्तुत कीं। डॉ. गौरी गौड़ ने कहा कि फाइन आर्ट्स केवल आत्म-अभिव्यक्ति का माध्यम नहीं बल्कि यह छात्रों को टीमवर्क और अनुशासन का भी पाठ पढ़ाता है। उन्होंने बताया कि ऐसे आयोजन छात्रों के व्यक्तित्व विकास व रचनात्मक सोच को बढ़ावा देते हैं। फेस्टिवल में कॉलेज के विद्यार्थियों के साथ-साथ अन्य कॉलेजों के छात्रों ने भी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। आयोजन की सफलता का श्रेय संपूर्ण डॉ. वीरेन्द्र स्वरूप परिवार और आयोजन समिति को दिया गया। फेस्टिवल के सफल आयोजन में प्रमुख भूमिका निभाने वालों में प्रखर तिवारी, मित्ती श्रीवास्तव, शिवम कुमार सिंह, आयुष यादव, स्नेहा सक्सेना, नंदिनी शुक्ला, प्रिया मिश्रा, श्रेया साहू, सृष्टि गुप्ता, अंकल मिश्रा सहित कई छात्र-छात्राएँ शामिल रहीं।
यूथ फेस्टिवल का यह आयोजन विद्यार्थियों की कला, संस्कृति और रचनात्मकता को नई दिशा देने वाला साबित हुआ।

नानकारी फीडर पर बिजली चोरी के दो मामले पकड़े गए, एफआईआर दर्ज
राष्ट्रीय एकता दिवस पर आयोजित होंगे विविध कार्यक्रम, दिलाई जाएगी एकता की शपथ
जिलाधिकारी, नगर आयुक्त एवं मुख्य विकास अधिकारी, एस डी एम सदर, द्वारा रात्रिकालीन निर्माण कार्यों का किया गया स्थलीय निरीक्षण
कानपुर नगर में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 188 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथ
मुख्यमंत्री ने कानपुर में बिल्हौर व बिठूर विधानसभा क्षेत्रों की 411 करोड़ रु0 से अधिक लागत की 48 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया
रावतपुर मेट्रो स्टेशन से कंपनीबाग चौराहे तक 1,800 मीटर सड़क का निर्माण 15 नवंबर तक पूर्ण कराएं: जिलाधिकारी 