30 अगस्त को पर्यावरण मित्रों का होगा सम्मान
बिलासपुर /कानपुर उपदेश टाइम्स
जंगल मितान कल्याण समिति छत्तीसगढ़ संस्था के 32 वें स्थापना दिवस अवसर पर 30 अगस्त दिन शनिवार को प्रातः 10 बजे जिले के पर्यावरण मित्रों को सम्मानित करेगा ।32 वर्ष पूर्व संस्था के संस्थापक चन्द्र प्रकाश बाजपेयी पूर्व विधायक ने 30 अगस्त 1994 को वट,रुद्राक्ष,हर्रा,बहेरा,चंदन,आँवला,नीम.आम आदि वृक्ष लगाकर आम जनो को पर्यावरण बचाने अपने जन्म दिवस पर वृक्ष लगाकर उसका,पूजन,आरती,हवन, रक्षासूत्र बांध पर्यावरण बचाने संस्था का निर्माण किया था यह आयोजन स्थानीय बाजपेयी परिषद विकास नगर 27 खोली में 30 अगस्त दिन शनिवार की प्रातः 10-00 बजे आयोजित होगा कार्यक्रम के सम्मानित अतिथि वरिष्ठ साहित्यकार डॉ पं गिरधर शर्मा (अभा कथावाचक),डॉ विनय पाठक (कुलपति),डॉ विजय सिन्हा (काव्यभारती).डॉ अजय पाठक (अभा कवि),डॉ शकुंतला जितपुरे(अध्यक्ष सेनानी परि.),बहन लता यादव (सचिव स्काउट गाइड) जिले के पर्यावरण मितानों को 32 वाँ सम्मान 2025 क्रमशः सर्व श्री श्याम मोहन दुबे अरपाअर्पण महाअभियान जन आंदोलन, दूज राम भेड़पाल अध्यक्ष पेड़प्रेमी सेंदरी, शत्रुघन सोनी पर्यावरण वार्ड प्रभारी 27 खोली इन्द्रजीत सिंग सोहल वृक्ष ही जीवन है एवं महेंद्र टण्डन DOC स्काउट एंड गाइड बिलासपुर को स्मृति चिन्ह,श्रीफल,शाल देकर सम्मानित किया जावेगा संस्था का केंद्रीय मुख्यालय अचानक मार्ग अभ्यावरण शिवतराई में प्रति वर्ष बच्चों से बुजुर्ग महिलाओं क़ो जंगल भ्रमण जंगल,जीव.जन्तु,पर्यावरण का महत्व ग्रामीण खेल,लोक संस्कृति शुद्ध आहार विहार ट्रेकिंग कराकर हज़ारों लोगों को जंगल मितान बना चुकी है संस्था के अध्यक्ष चन्द्र प्रदीप बाजपेयी.सचिव समीर सिंह एवं जंगल विशेषज्ञ विवेक जोगलेकर के नेतृत्व में सफलता पूर्वक कार्य कर रही है।

पेड़ की छांव तले सजी पोषण पंचायत, कुपोषण के खिलाफ जगी अलख, डीएम बोले, स्थानीय आहार अपनाएं, महिलाएं निभाएं नेतृत्वकर्ता की भूमिका
हलीम कॉलेज की ऐतिहासिक धरोहर को बचाना पूरे समाज की जिम्मेदारी – अशफाक सिद्दीकी
समाजवादी पार्टी कानपुर ग्रामीण की मासिक बैठक सम्पन्न, बूथ संभाजन, PDA सम्मेलन एवं जनेश्वर मिश्र जयंती कार्यक्रमों पर बनी रणनीति
मण्डलायुक्त की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई सम्भागीय परिवहन प्राधिकरण की बैठक,परमिट, नवीनीकरण एवं परिवहन संबंधी विभिन्न प्रस्तावों पर लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय
डीएम के निरीक्षण में अधिशासी अभियंता समेत चार सहायक अभियंता मिले अनुपस्थित, एक दिन के वेतन काटने का निर्देश, कहा- सभी राजपत्रित अधिकारी उपस्थिति पंजिका पर प्रतिदिन करें हस्ताक्षर
सावन के दृष्टिगत जिलाधिकारी ने किया परमट स्थित श्री आनंदेश्वर महादेव मंदिर का निरीक्षण, श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु दिए आवश्यक निर्देश