“कर्मचारी संयुक्त परिषद का बड़ा फैसला – अक्टूबर से आंदोलन की चेतावनी”
“पुरानी पेंशन बहाली, 8वां वेतन आयोग गठन व अन्य मांगों पर सरकार से नाराज़गी”
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश की प्रांतीय कार्यकारिणी बैठक में यह निर्णय लिया गया कि परिषद की मांगों का निस्तारण न होने पर अक्टूबर माह के द्वितीय सप्ताह से आंदोलन शुरू किया जाएगा। बैठक में पुरानी पेंशन बहाली, 8वें वेतन आयोग के अध्यक्ष व सदस्यों का गठन, अर्जित अवकाश की सीमा 300 दिन से बढ़ाकर असीमित करने तथा सेवा संगठनों से नियमित वार्ता की मांग प्रमुख रही।
बैठक का आयोजन डास्स सभागार उद्यान भवन में प्रदेश अध्यक्ष एस.पी. तिवारी की अध्यक्षता में हुआ। इसमें सभी जनपदों के जिला अध्यक्ष, मंत्री, पदाधिकारी और विभिन्न विभागों के प्रदेश अध्यक्ष/महामंत्री मौजूद रहे।प्रदेश अध्यक्ष एस.पी. तिवारी ने कहा कि मुख्य सचिव के आदेश के बावजूद प्रमुख सचिव व विभागाध्यक्ष कर्मचारी संगठनों से वार्ता नहीं कर रहे, जिससे कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान नहीं हो पा रहा है। बैठक का संचालन प्रदेश महामंत्री संजय कुमार शुक्ला ने किया। विभिन्न जनपदों में जिला इकाई कार्यकारिणी के गठन की जिम्मेदारी संगठन मंत्री राजा भरत अवस्थी को सौंपी गई।
बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा, सिंचाई, पंचायत, तकनीकी शिक्षा, खाद्य व औषधि नियंत्रण आदि विभागों के अधिकारी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

सेवा संकल्प अभियान के तहत 100 कारीगरों को मिली रोजगार की टूल किट, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजनांतर्गत दर्जी के 58, हलवाई के 12, राजमिस्त्री व लोहार ट्रेड के 15-15 लाभार्थियों को मिले उपकरण
सेवा संकल्प अभियान में 452 लोगों ने किया रक्तदान, 23 स्थानों पर लगे शिविर, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर स्वास्थ्य विभाग ने चलाया वृहद रक्तदान अभियान
नाना राव पार्क में सेवा संकल्प अभियान के तहत प्रदर्शनी का उद्घाटन,प्रधानमंत्री जी की योजनाओं से विकसित भारत की संकल्पना होगी साकार: रमेश अवस्थी
कानपुर मेट्रो ने राजभाषा हिंदी के प्रोत्साहन के लिए किया प्रतियोगिताओं का आयोजन , 14 सितंबर से 28 सितंबर तक मनाया जा रहा है हिंदी पखवाड़ा
आरटीओ कार्यालय में दलालों पर लगा प्रतिबंध, लगाए गए साइन बोर्ड
राष्ट्रीय अध्यक्ष के हाऊस अरेस्ट के विरोध में राष्ट्रीय दिव्यांग पार्टी ने घेरा गुजैनी थाना 