नाबालिग बालिकाओं को बहला फुसलाकर ले जाने वाले व एक बालिका के साथ बार-बार दुष्कर्म करने वाले वांछित अभियुक्त को थाना रनियाँ पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार
कानपुर देहात आज जनपद कानपुर देहात पुलिस द्वारा अपराध नियन्त्रण की दिशा में महिला सम्बन्धी अपराधों की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, वादी मुकदमा द्वारा आरोपी व्यक्तियों के नाबालिग लडकियों को बहला-फुसलाकर ले जाने के सम्बन्ध में दी गयी लिखित तहरीर के आधार पर थाना रनियाँ पर दिनांक 19.07.2025 को मु0अ0सं0 0131/2025 धारा 137(2)/87/61(2) बीएनएस बनाम विकास पुत्र सिविल सार्जन निवासी किशरवल थाना रनियाँ जनपद कानपुर देहात आदि 03 नफर नामजद अभियुक्तगण पंजीकृत किया गया था। मुकदमा उपरोक्त में विवेचना के क्रम में प्राप्त साक्ष्यों एवं अपहर्ताओं की बरामदगी व बयान अंतर्गत धारा 180 व 183 बीएनएसएस के आधार पर मुकदमा उपरोक्त में विकास पुत्र सार्जन उपरोक्त के विरुद्ध धारा 64(2)(m) बीएनएस व 5L/6 पॉक्सो एक्ट की बढोत्तरी की गयी। आज दिनांक 22.08.2025 को नामजद अभियुक्त विकास पुत्र सिविल सार्जन उपरोक्त को रनियाँ मैथा रोड़ नारीखेत नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया ।

थाना रूरा पुलिस टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए अवैध मादक पदार्थ की तस्करी करने वाले 01 अभियुक्त को 700 ग्राम अवैध चरस (कीमत करीब 1.40 लाख रुपये) के साथ किया गया गिरफ्तार
चिरौरा में गूंजी PDA की आवाज, जन चौपाल में उमड़ा जनसैलाब
19 सामाजिक बहुजन संगठन उतरे राजाराम पाल के समर्थन में, जिलाधिकारी को ज्ञापन, पुतला दहन व जातिसूचक टिप्पणी पर कठोर कार्रवाई की मांग
मैथा ब्लॉक में संपन्न हुआ पीडीए कार्यकर्ता सम्मेलन सामाजिक न्याय और मजबूत संगठन का संकल्प
18 अगस्त को मैथा के कन्हैया गेस्ट हाउस में होगा PDA कार्यकर्ता सम्मेलन,गांव-गांव जनसंपर्क तेज, राजाराम पाल के आह्वान पर कार्यकर्ता जुटे
अहिल्याबाई होलकर की 231वीं पुण्यतिथि पर अकबरपुर में उमड़ा ऐतिहासिक जनसैलाब 