शिकायत पर तुरंत कार्रवाई, क्विक रिस्पॉन्स टीम ने दिलाया न्याय
कानपुर नर्वल में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में आए प्रकरणों पर जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने त्वरित संज्ञान लेते हुए मौके पर क्विक रिस्पॉन्स टीम भेजी। टीम ने दोनों मामलों का उसी दिन निस्तारण कर शिकायतकर्ताओं को त्वरित राहत दिलाई।
पहला मामला तहसील नर्वल के ग्राम फुफकार सुईथोक का था, जहां शिकायतकर्ता कैलाश पुत्र मंगली ने रास्ते की भूमि गाटा संख्या 1172 पर अवैध कब्जे की शिकायत दर्ज कराई। आरोप था कि कुछ लोगों ने टीन शेड डालकर रास्ता बंद कर दिया है। जिलाधिकारी के निर्देश पर नायब तहसीलदार और पुलिस की संयुक्त टीम पहुँची और तत्काल कब्जा हटवाकर भूमि को मुक्त कराया और रास्ते को पुनः खुलवाया।
दूसरा मामला मौजा हजरतपुर का था, जहां पवन बाघवानी पुत्र ओटनदास बाघवानी ने शिकायत की थी कि सीमांकन आदेश के बावजूद राजस्व निरीक्षक की लापरवाही से उसे भूमि का कब्जा नहीं मिल पाया। जिलाधिकारी के निर्देश पर राजस्व निरीक्षक दल मौके पर पहुँचा और न केवल सीमांकन कराया बल्कि शिकायतकर्ता को उसकी भूमि का कब्जा भी दिलाया।
जिलाधिकारी ने कहा कि संपूर्ण समाधान दिवस केवल औपचारिकता नहीं है, बल्कि जनता की समस्याओं को मौके पर ही हल करने का मंच है। इसी भावना के तहत क्विक रिस्पॉन्स टीम को सक्रिय किया गया है, जो शिकायत मिलने के तुरंत बाद मौके पर पहुँचकर समाधान सुनिश्चित करती है।

रावतपुर मेट्रो स्टेशन से कंपनीबाग चौराहे तक 1,800 मीटर सड़क का निर्माण 15 नवंबर तक पूर्ण कराएं: जिलाधिकारी
अवैध खनन, परिवहन एवं ओवरलोडिंग के विरुद्ध कार्रवाई, 110 वाहनों की जांच में 07 वाहन पकड़े गए; लगभग 4 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त
बिरहाना रोड से नया गंज तक यातायात व्यवस्था का डीसीपी ने किया निरीक्षण
जागरण मे गुंजा आ मां आ तुझे दिल ने पुकारा… भजन
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की अध्यक्षता में कानपुर नगर के समग्र विकास की समीक्षा बैठक आयोजित
एचबीटीयू स्थित शताब्दी भवन ऑडिटोरियम में 01 नवंबर को आयोजित होगा वृहद विधिक साक्षरता एवं सेवा शिविर, तैयारियों को लेकर प्रशासन के साथ हुई बैठक 