वरिष्ठजनों के संग पार्षद ने किया भूमि पूजन
नौबस्ता पश्चिम वार्ड 65 पार्षद योगेन्द्र शर्मा के द्वारा मुखिया आटा चक्की जखई बाबा मंदिर वाली सड़क पर नाली एवं सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमि पूजन किया गया। इस मौके पर पार्षद योगेन्द्र शर्मा ने बताया की नगर महापौर एवं नगर निगम के सहयोग से निरन्तर वार्ड के सम्पूर्ण कार्यों का कार्य तेजी से हो रहा है। आज क्षेत्रीय वरिष्ठजनों के साथ विधि विधान से कार्यों का पूजन किया। इस दौरान पार्षद योगेन्द्र शर्मा ने क्षेत्रीय महिलाओं एवं माताओं से हालचाल लेते हुए समस्याओं के बारे में जानकारी ली। क्षेत्रीय विकास ने कहा कि मौजूदा पार्षद के द्वारा निरन्तर क्षेत्र की समस्याओं का निस्तारण कराया जा रहा हैं। इस मौके पर मुख्य रूप से अमित तिवारी विकास बाजपेई राजू गुप्ता राजेश शुक्ला सुनील झा विजय अग्निहोत्री धनंजय अग्निहोत्री ऋतिक शर्मा पप्पू मिश्रा डॉ दिनेश तिवारी आर पी तिवारी राम गोपाल सिंह पांडे जी अंकित नितिन बबलू मनीष पाल अनिल पाल उत्सव सहित काफी संख्या में क्षेत्रीय मौजूद रहे।

टीकाकरण से इनकार करने वाले परिवारों तक पहुंचेगी जोनल हेल्थ कमेटी
चावल में रंग मिलाकर बन रही थी हल्दी, 5.86 लाख का स्टॉक जब्त, छह नमूने जांच को भेजे, पनकी की मसाला निर्माण इकाई पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की बड़ी कार्रवाई
दिव्यांगों के सपनों को मिली नई उड़ान,37 युवाओं को मिली नौकरी, 50 ने स्वरोजगार की राह चुनी
विवेचकों से लंबित विवेचनाओं एवं वांछित अभियुक्तों से संबंधित प्रकरणों की प्रगति की समीक्षा की गई
रोलर स्केटिग चैंपियनशिप में बच्चों ने किया कानपुर का नाम रोशन
पेड़ की छांव तले सजी पोषण पंचायत, कुपोषण के खिलाफ जगी अलख, डीएम बोले, स्थानीय आहार अपनाएं, महिलाएं निभाएं नेतृत्वकर्ता की भूमिका 