दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण हेतु विशेष शिविर का आयोजन किया गया
कानपुर आज दिनांक 18 अगस्त 2025 को सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर तहसील नरवल, कानपुर नगर में जिलाधिकारी श्री जितेन्द्र प्रताप सिंह के निर्देशानुसार दिव्यांगजनों के लिए एक विशेष शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का उद्देश्य दिव्यांगजनों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ प्रदान कर उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ना रहा।
शिविर में निम्नलिखित कार्य संपन्न हुए:
35 दिव्यांगजनों का चिकित्सकीय परीक्षण दिव्यांग बोर्ड के विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा किया गया, जिनमें से 20 दिव्यांगजनों को तत्काल दिव्यांग प्रमाण पत्र प्रदान किए गए।12 दिव्यांगजनों को जाँच हेतु रेफर किया गया। 3 दिव्यागजनों के आवेदन निरस्त किए गए।
9 दिव्यांगजनों के एनपीसीआई लिंक बैंक खाते इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक द्वारा तत्काल खोले गए और एटीएम कार्ड वितरित किए गए
3 दिव्यांगजनों को दिव्यांग पेंशन हेतु पंजीकृत किया गया।
10 दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण एवं 1 दिव्यागजन को मोटराइज्ड ट्राइसाइकिल हेतु पंजीकृत किया गया।
3 दिव्यांगजनों के राशन कार्ड के आवेदन भरवाए गए।
इस अवसर पर जिलाधिकारी कानपुर नगर, मुख्य विकास अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, उप जिलाधिकारी नरवल, तथा जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी द्वारा दिव्यांग प्रमाण पत्र का वितरण किया गया।
शिविर में चिकित्सा विभाग, पूर्ति विभाग, राजस्व विभाग, दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, समाज कल्याण विभाग, एवं भारतीय डाक विभाग सहित विभिन्न विभागों ने सहभागिता की।
यह विशेष शिविर दिव्यांगजनों के सशक्तिकरण और कल्याण की दिशा में एक सराहनीय प्रयास सिद्ध हुआ। (विनय उत्तम) जिला दिव्यागजन सशक्तिकरण अधिकारी कानपुर नगर

टीकाकरण से इनकार करने वाले परिवारों तक पहुंचेगी जोनल हेल्थ कमेटी
चावल में रंग मिलाकर बन रही थी हल्दी, 5.86 लाख का स्टॉक जब्त, छह नमूने जांच को भेजे, पनकी की मसाला निर्माण इकाई पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की बड़ी कार्रवाई
दिव्यांगों के सपनों को मिली नई उड़ान,37 युवाओं को मिली नौकरी, 50 ने स्वरोजगार की राह चुनी
विवेचकों से लंबित विवेचनाओं एवं वांछित अभियुक्तों से संबंधित प्रकरणों की प्रगति की समीक्षा की गई
रोलर स्केटिग चैंपियनशिप में बच्चों ने किया कानपुर का नाम रोशन
पेड़ की छांव तले सजी पोषण पंचायत, कुपोषण के खिलाफ जगी अलख, डीएम बोले, स्थानीय आहार अपनाएं, महिलाएं निभाएं नेतृत्वकर्ता की भूमिका 