जब डीएम बने बच्चों के साथी, भावनाओं से जुड़ा रक्षा सूत्र
कानपुर नगर, रक्षा बंधन से पूर्व जिलाधिकारी शिविर कार्यालय उस समय भावनाओं और उल्लास से भर उठा, जब नवाबगंज स्थित पुष्पा खन्ना मेमोरियल सेंटर के विशेष बच्चे जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह को राखी बाँधने पहुँचे। बच्चों की निश्छल मुस्कान और चुलबुली बातों ने पूरे वातावरण को आत्मीय बना दिया।
इस अवसर पर एक बच्ची ने जिलाधिकारी को उत्साहपूर्वक सिंड्रेला की कहानी सुनाई, जिसे उन्होंने मुस्कराते हुए ध्यान से सुना। बच्चों के बीच ठिठोली और हँसी का प्यारा माहौल बना रहा।
जिलाधिकारी ने बच्चों से स्नेहपूर्वक बातचीत की और उन्हें मिठाई व चॉकलेट की टोकरी भेंट की। बच्चों की खुशी और ऊर्जा ने पूरे कार्यालय को उत्सव में बदल दिया।
जिलाधिकारी ने कहा कि इन विशेष बच्चों की मासूमियत, स्नेह और उत्साह समाज को संवेदनशीलता और इंसानियत का संदेश देते हैं। उन्होंने सभी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

पुलिस उपायुक्त यातायात द्वारा शहर के प्रमुख चौराहों एवं मार्गों का निरीक्षण किया गया
जिलाधिकारी ने होमगार्ड परीक्षा केंद्र का किया निरीक्षण, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से हो रही परीक्षा
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने कर्मचारियों की प्रमुख माँगों के क्रियान्वयन हेतु सुझाव भेजे
कांग्रेस भूली यूथ कांग्रेस के फाउंडर सदस्य को अखिलेश यादव ने मनाई जयंती
शासन के आदेशों का अनुपालन नहीं कर रहे हैं जिले के अधिकारी, 9 माह बाद भी कानपुर नगर में नहीं लग पाई बेरा जांच मशीन
सपाईयों ने गंभीर प्रकरण को लेकर पुलिस आयुक्त को ज्ञापन सौपा 