उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्या श्रीमती पूनम द्विवेदी की अध्यक्षता में कानपुर नगर में महिला जनसुनवाई का आयोजन किया गया
कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्या श्रीमती पूनम द्विवेदी की अध्यक्षता में आज सर्किट हाउस, कानपुर नगर में महिला जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस जनसुनवाई का उद्देश्य महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं महिलाओं की समस्याओं का त्वरित न्याय दिलाना था।
जनसुनवाई में महिलाओं से संबंधित कुल 27 प्रकरण प्राप्त हुए, जिनमें घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न तथा अन्य महिला-संबंधी मामलों पर गम्भीरतापूर्वक सुनवाई की गई। प्रत्येक मामले के त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं अन्य विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश सदस्या द्वारा दिए गए।
जनसुनवाई के दौरान उपस्थित महिलाओं को जागरूक करते हुए बताया गया कि किसी भी प्रकार की महिला उत्पीड़न या घरेलू हिंसा की स्थिति में तत्काल 112 नंबर पर कॉल करें तथा अपनी शिकायत पंजीकृत कर पुलिस सहायता प्राप्त करें। साथ ही, महिला हेल्पलाइन 1090 एवं 181 पर भी संपर्क कर सहायता ली जा सकती है।
इस अवसर पर अपर नगर मजिस्ट्रेट (द्वितीय) श्रीमती ऋतु प्रिया, महिला थानाध्यक्ष श्रीमती कमर सुल्तान, जिला कारागार अधीक्षक बी.डी. पांडये सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।
जनसुनवाई के उपरांत सदस्या पूनम द्विवेदी जी द्वारा अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें उन्होंने निर्देश दिए कि महिलाओं से जुड़ी सभी सरकारी योजनाओं का अधिकतम प्रचार-प्रसार किया जाए और महिलाओं की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए।

पुलिस उपायुक्त यातायात द्वारा शहर के प्रमुख चौराहों एवं मार्गों का निरीक्षण किया गया
जिलाधिकारी ने होमगार्ड परीक्षा केंद्र का किया निरीक्षण, पारदर्शी एवं शांतिपूर्ण ढंग से हो रही परीक्षा
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद ने कर्मचारियों की प्रमुख माँगों के क्रियान्वयन हेतु सुझाव भेजे
कांग्रेस भूली यूथ कांग्रेस के फाउंडर सदस्य को अखिलेश यादव ने मनाई जयंती
शासन के आदेशों का अनुपालन नहीं कर रहे हैं जिले के अधिकारी, 9 माह बाद भी कानपुर नगर में नहीं लग पाई बेरा जांच मशीन
सपाईयों ने गंभीर प्रकरण को लेकर पुलिस आयुक्त को ज्ञापन सौपा 