ब्रह्माकुमारी संस्थान की बहनों द्वारा जिलाधिकारी को रक्षा सूत्र बांधकर दिया आध्यात्मिकता का संदेश
“दादी ने जिलाधिकारी को एक लेख भी प्रदान किया, जिसमें उनके विषय में उल्लेख था कि वे अपने नम्र स्वभाव और निर्मल वाणी के माध्यम से सभी के लिए सहारा बने हुई हैं।”
कानपुर नगर आज बी.के. दुलारी दादी आयु 96 वर्ष,राजयोगिनी ब्रह्माकुमारी बी.के. गिरजा दीदी, बी.के. सरोज बहन, बी.के. रूप किशोर भाई एवं बी.के. सुनील भाई कलेक्ट्रेट पहुँचे, जहां उन्होंने जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह, अपर जिलाधिकारी (आपूर्ति) अपर जिलाधिकारी नगर,सहित अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों को रक्षा सूत्र बांधा।
ब्रह्माकुमारी बहनों ने आध्यात्मिक रक्षा एवं नैतिक मूल्यों की स्थापना का संदेश दिया। उन्होंने बताया कि सच्चा रक्षा सूत्र वह होता है जो हमें आत्मिक रूप से सशक्त करे और बुराई से बचाए।
जिलाधिकारी ने ब्रह्माकुमारी संस्था के इस आध्यात्मिक प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे कार्य प्रशासनिक तंत्र को भी मानवीय मूल्यों से जोड़ते हैं। उन्होंने संस्था के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सभी को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं।

अब घर बैठे पहचानिए मिलावटी खाद्य पदार्थ, फूड सेफ्टी वैन ने सिखाए आसान परीक्षण, मोतीझील में लाइव डेमो, दूध, मसाले, घी, चाय और मिठाइयों की जांच के बताए घरेलू तरीके
कानपुर की महिलाओं ने संभाली ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की कमान, 174 स्वयं सहायता समूहों की 734 महिलाएं तिरंगा निर्माण के कार्य में जुटीं
जनपद स्तरीय डेयरी कॉन्क्लेव का आयोजन, नन्द बाबा दुग्ध मिशन के 28 लाभार्थियों को मिले चयन पत्र
व्यापारियों ने कपड़ा मार्केट जनरल गंज में जनसंपर्क किया
टीकाकरण से इनकार करने वाले परिवारों तक पहुंचेगी जोनल हेल्थ कमेटी
चावल में रंग मिलाकर बन रही थी हल्दी, 5.86 लाख का स्टॉक जब्त, छह नमूने जांच को भेजे, पनकी की मसाला निर्माण इकाई पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की बड़ी कार्रवाई 