दयानंद महिला प्रशिक्षण महाविद्यालय के छात्रों का यूजीसी-नेट परीक्षा में शानदार प्रदर्शन
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
दयानंद महिला प्रशिक्षण महाविद्यालय, मैकरॉबर्टगंज, कानपुर के छात्र-छात्राओं ने यूजीसी-नेट एवं जेआरएफ परीक्षा में शानदार सफलता अर्जित कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया है। महाविद्यालय के एम.एड. संकाय के कुल 16 छात्र-छात्राओं ने नेट परीक्षा उत्तीर्ण की है, जिनमें से चार छात्रों ने जेआरएफ के लिए भी क्वालिफाई किया है। नेट एवं जेआरएफ परीक्षा में सफल होने वाले विद्यार्थियों में प्रगति मिश्रा, आकांक्षा यादव, कृतिका गुप्ता, मोनम सचान, लक्ष्मी पाल, अंकीता वर्मा, अजय कुमार, उज्ज्वल हसीबा हासमी, शशांक, देवव्रत सिंह और सैंया मिश्रा का नाम शामिल है। वहीं हर्षित मिश्रा, मानसी तिवारी, फरहीन बानो और नेहा परवीन ने जेआरएफ के लिए क्वालिफाई किया है।
इस अभूतपूर्व उपलब्धि पर महाविद्यालय परिवार में हर्ष की लहर है। प्राचार्या डॉ. रत्ना गुप्ता ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता नियमित अध्ययन, शिक्षकों के मार्गदर्शन और छात्रों की दृढ़ संकल्प शक्ति का परिणाम है। महाविद्यालय प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्री मानवेंद्र स्वरूप एवं समस्त शिक्षकों ने छात्रों को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

रावतपुर मेट्रो स्टेशन से कंपनीबाग चौराहे तक 1,800 मीटर सड़क का निर्माण 15 नवंबर तक पूर्ण कराएं: जिलाधिकारी
अवैध खनन, परिवहन एवं ओवरलोडिंग के विरुद्ध कार्रवाई, 110 वाहनों की जांच में 07 वाहन पकड़े गए; लगभग 4 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त
बिरहाना रोड से नया गंज तक यातायात व्यवस्था का डीसीपी ने किया निरीक्षण
जागरण मे गुंजा आ मां आ तुझे दिल ने पुकारा… भजन
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की अध्यक्षता में कानपुर नगर के समग्र विकास की समीक्षा बैठक आयोजित
एचबीटीयू स्थित शताब्दी भवन ऑडिटोरियम में 01 नवंबर को आयोजित होगा वृहद विधिक साक्षरता एवं सेवा शिविर, तैयारियों को लेकर प्रशासन के साथ हुई बैठक 