जल भराव से निपटने के लिए नगर निगम सतर्क, तैनात की गईं QRT टीमें व मशीनें
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
लगातार हो रही बारिश के चलते नगर में जलभराव की स्थिति से निपटने के लिए नगर निगम ने सभी विभागों को अलर्ट मोड पर रखते हुए त्वरित प्रतिक्रिया टीमें (QRT) और मशीनें तैनात कर दी हैं।
स्वास्थ्य विभाग की 8 QRT टीमें गलियों, चौराहों और नालों की सफाई में जुटी हैं, ताकि जलजमाव न हो।
इंजीनियरिंग विभाग की विशेष QRT टीम किसी भी चोक नाले को तत्काल खुलवाने हेतु नियुक्त की गई है।
उद्यान विभाग की 6 QRT टीमें सड़कों पर गिरे पेड़ों को हटाने और यातायात सुचारु बनाए रखने के कार्य में लगी हैं। जलकल विभाग की 14 जेटिंग मशीनें सीवर चोक की स्थिति में तुरंत कार्रवाई हेतु तैनात की गई हैं।
दिशा-निर्देश एवं निगरानी
सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि किसी भी प्रकार की सूचना मिलते ही त्वरित प्रभाव से कार्रवाई करें। लापरवाही अक्षम्य मानी जाएगी।
निरीक्षण में सम्मिलित अधिकारीगण:
अपर नगर आयुक्त
जीएम जलकल
मुख्य अभियंता
नगर स्वास्थ्य अधिकारीगण
सभी जोनल अधिकारी
जोनल अभियंता

रिश्ते में न पड़े गांठ, विवाह से पहले मिलेगा संवाद का मंत्र, डीएम ने वन स्टॉप सेंटर में किया ‘तेरे मेरे सपने’ केंद्र का शुभारंभ
समाजवादी पार्टी ने पूर्व सांसद फूलन देवी की जयंती मनाई गई
अब घर बैठे पहचानिए मिलावटी खाद्य पदार्थ, फूड सेफ्टी वैन ने सिखाए आसान परीक्षण, मोतीझील में लाइव डेमो, दूध, मसाले, घी, चाय और मिठाइयों की जांच के बताए घरेलू तरीके
कानपुर की महिलाओं ने संभाली ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की कमान, 174 स्वयं सहायता समूहों की 734 महिलाएं तिरंगा निर्माण के कार्य में जुटीं
जनपद स्तरीय डेयरी कॉन्क्लेव का आयोजन, नन्द बाबा दुग्ध मिशन के 28 लाभार्थियों को मिले चयन पत्र
व्यापारियों ने कपड़ा मार्केट जनरल गंज में जनसंपर्क किया 