सावन उत्सव में रंगारंग कार्यक्रमों की धूम, महिलाओं ने बढ़-चढ़कर लिया भाग
क्षत्रिय महिला समिति परिवार द्वारा आयोजित कार्यक्रम में उत्साह का माहौल
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
कानपुर, 30 जुलाई 2025 – क्षत्रिय महिला समिति परिवार द्वारा रूबी हॉल, गेंजेस क्लब कानपुर में सावन उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं ने पारंपरिक परिधान और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से उत्सव को यादगार बना दिया। कार्यक्रम में समिति की महामंत्री निर्मला सिंह, अध्यक्ष आशा सेंगर समेत अन्य पदाधिकारियों व सदस्यों ने सक्रिय भागीदारी निभाई। इस मौके पर विभा त्रिपाठी, ममता सिंह, मंजुला राठौर, पूनम सिंह, निर्मला सिंह, शशि वर्मा समेत कई विशिष्ट महिलाएं उपस्थित रहीं। आज लगभग एक दर्जन नई सदस्यों ने समिति की सदस्यता ली। सावन उत्सव में तीज क्वीन प्रतियोगिता, सोलो नृत्य, मेहंदी व तीज गीत जैसी कई प्रतियोगिताओं का आयोजन हुआ, जिनमें महिलाओं ने पूरे उत्साह से भाग लिया।
विजेता इस प्रकार रहीं:
तीज क्वीन (50 वर्ष से अधिक आयु वर्ग):
1. अनीता सिंह
2. मंजुला राठौर
तीज क्वीन (50 वर्ष से कम आयु वर्ग):
1. मनीषा सिंह
2. ऋतु सिंह
सोलो नृत्य प्रतियोगिता:
1. ऋतु सिंह
2. निर्मला सिंह
3. अंकिता सिंह
मेहंदी प्रतियोगिता में
किरण भौर्याँ ने बाजी मारी
कार्यक्रम में शानदार प्रदर्शन करने वाली सभी विजेताओं को सम्मानित किया गया। समिति की महामंत्री श्रीमती निर्मला सिंह ने सभी प्रतिभागियों को बधाई देते हुए भविष्य में और भी ऐसे आयोजन करने की बात कही।

रावतपुर मेट्रो स्टेशन से कंपनीबाग चौराहे तक 1,800 मीटर सड़क का निर्माण 15 नवंबर तक पूर्ण कराएं: जिलाधिकारी
अवैध खनन, परिवहन एवं ओवरलोडिंग के विरुद्ध कार्रवाई, 110 वाहनों की जांच में 07 वाहन पकड़े गए; लगभग 4 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त
बिरहाना रोड से नया गंज तक यातायात व्यवस्था का डीसीपी ने किया निरीक्षण
जागरण मे गुंजा आ मां आ तुझे दिल ने पुकारा… भजन
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की अध्यक्षता में कानपुर नगर के समग्र विकास की समीक्षा बैठक आयोजित
एचबीटीयू स्थित शताब्दी भवन ऑडिटोरियम में 01 नवंबर को आयोजित होगा वृहद विधिक साक्षरता एवं सेवा शिविर, तैयारियों को लेकर प्रशासन के साथ हुई बैठक 