वरिष्ठ नागरिकों के लिए मील का पत्थर बनी ‘आयुष्मान वय वंदन योजना
कानपुर नगर, जिलाधिकारी जितेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया किवरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम के रूप में प्रधानमंत्री आयुष्मान वय वंदन योजना ने जनपद कानपुर नगर में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है।
विगत 6 माह में 70 वर्ष से अधिक आयु के लगभग 61,000 वरिष्ठ नागरिकों के आयुष्मान कार्ड अब एक बनाए जा चुके हैं।
*योजना की प्रमुख विशेषताएँ:*
• कोई आय सीमा नहीं
• कोई अतिरिक्त प्रमाणपत्र की आवश्यकता नहीं
• केवल आधार कार्ड (जिसमें आयु 70 वर्ष या अधिक हो) ही पर्याप्त
जिलाधिकारी ने बताया कि इस योजना के तहत लाभार्थी को ₹5 लाख तक का मुफ्त इलाज प्राप्त होता है। जनपद के 228 अस्पताल इस योजना से जुड़े हुए हैं, जहाँ निशुल्क इलाज की सुविधा उपलब्ध है। यह सुविधा न केवल जनपद बल्कि देशभर में लागू है।
जनपद कानपुर नगर में 228 अस्पतालों में आयुष्मान व्यय वंदन योजना के अंतर्गत इलाज हेतु अस्पताल पंजीकृत है ।
श्री सिंह ने बताया कि आमतौर पर 70 वर्ष के बाद बीमा कंपनियाँ स्वास्थ्य बीमा प्रदान नहीं करतीं या कठिन शर्तें लगाती हैं, ऐसे में यह योजना बुजुर्गों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य सुरक्षा की एक प्रभावी व्यवस्था सिद्ध हो रही है।
इसमें पूर्व-निदानित बीमारियाँ (Pre-existing Diseases) जैसे हृदय रोग, कैंसर, किडनी फेलियर, ब्रेन स्ट्रोक आदि शामिल हैं।
*पात्रता निम्न प्रकार*
• आयु: 70 वर्ष या अधिक
• दस्तावेज: केवल आधार कार्ड
• कोई आय प्रमाण पत्र या राशन कार्ड आवश्यक नहीं
*कार्ड बनवाने के विकल्प*
1. कोई भी व्यक्ति स्व-पंजीकरण: beneficiary.nha.gov.in या आयुष्मान भारत मोबाइल ऐप से
2. जनसेवा केंद्र (CSC)
3. पंचायत सहायक, आशा कार्यकर्ता, कोटेदार, CHO, आयुष्मान मित्र के माध्यम से बनवा सकते है।
*निम्न प्रमुख बीमारियों का इलाज तथा सर्जरी कवर* *करता है*
हृदय रोग बाईपास सर्जरी, हार्ट वॉल्व रिप्लेसमेंट, पेसमेकर
कैंसर उपचार कीमोथेरेपी, रेडियोथेरेपी, ट्यूमर सर्जरी
न्यूरोलॉजी ब्रेन ट्यूमर, स्ट्रोक, न्यूरो-सर्जरी
किडनी रोग डायलिसिस, किडनी ट्रांसप्लांट (शर्तों के साथ)
ऑर्थोपेडिक्स घुटना-कूल्हा प्रत्यारोपण, फ्रैक्चर सर्जरी
ENT/नेत्र मोतियाबिंद, कर्ण यंत्र इंप्लांट
जनरल सर्जरी हर्निया, पथरी, डायबिटीज़ व BP संबंधित उपचार
इमरजेंसी सड़क दुर्घटना, गंभीर जलन, ICU सुविधा
जिलाधिकारी ने कहा कि
“हमारा लक्ष्य है कि जनपद का कोई भी पात्र वरिष्ठ नागरिक इस योजना से वंचित न रहे। सभी पात्र नागरिक अपने नजदीकी पंचायत सहायक या स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क कर कार्ड अवश्य बनवाएं। आयुष्मान एप से भी घर बैठे कार्ड बनवाया जा सकता है”

रावतपुर मेट्रो स्टेशन से कंपनीबाग चौराहे तक 1,800 मीटर सड़क का निर्माण 15 नवंबर तक पूर्ण कराएं: जिलाधिकारी
अवैध खनन, परिवहन एवं ओवरलोडिंग के विरुद्ध कार्रवाई, 110 वाहनों की जांच में 07 वाहन पकड़े गए; लगभग 4 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त
बिरहाना रोड से नया गंज तक यातायात व्यवस्था का डीसीपी ने किया निरीक्षण
जागरण मे गुंजा आ मां आ तुझे दिल ने पुकारा… भजन
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की अध्यक्षता में कानपुर नगर के समग्र विकास की समीक्षा बैठक आयोजित
एचबीटीयू स्थित शताब्दी भवन ऑडिटोरियम में 01 नवंबर को आयोजित होगा वृहद विधिक साक्षरता एवं सेवा शिविर, तैयारियों को लेकर प्रशासन के साथ हुई बैठक 