फ्रूट पार्टी में बच्चों ने उठाया मौसमी फलों का आनंद इनर व्हील शिक्षा निकेतन में स्वास्थ्यवर्धक आहार के प्रति जागरूकता का संदेश
कानपुर नगर उपदेश टाइम्स
इनर व्हील शिक्षा निकेतन, 111, ख्योरा मैनावती मार्ग, कानपुर में 30 जुलाई 2025 को बच्चों के लिए फ्रूट सैलेड पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को मौसमी फलों के सेवन के प्रति प्रेरित करना और पोषण के महत्व को समझाना था। विद्यालय, जो पिछले 20 वर्षों से इनर व्हील क्लब मैन के द्वारा संचालित किया जा रहा है, क्षेत्र के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ स्वास्थ्य के प्रति जागरूक बनाने में भी अग्रणी भूमिका निभा रहा है। इस आयोजन में बच्चों ने विभिन्न प्रकार के ताजे मौसमी एवं रसीले फलों का आनंद लिया। साथ ही, कई बच्चे फल आकृति वाली रंग-बिरंगी ड्रेस में नजर आए, जिससे माहौल और भी जीवंत हो गया। प्रधानाचार्य ने बताया कि बच्चों को फल खाने की आदत डालना अत्यंत आवश्यक है क्योंकि इससे उन्हें विटामिन और मिनरल्स मिलते हैं, जो शारीरिक व मानसिक विकास के लिए आवश्यक हैं। कार्यक्रम के दौरान बच्चों को फल एवं जूस के महत्व के बारे में जानकारी दी गई और बताया गया कि कैसे पोषक तत्वों से भरपूर आहार उन्हें स्वस्थ बनाए रखता है।
बच्चों में इस आयोजन को लेकर काफी उत्साह देखने को मिला। प्रधानाचार्य ने सभी बच्चों को फ्रूट पार्टी की बधाई देते हुए कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए जरूरी हैं।

रावतपुर मेट्रो स्टेशन से कंपनीबाग चौराहे तक 1,800 मीटर सड़क का निर्माण 15 नवंबर तक पूर्ण कराएं: जिलाधिकारी
अवैध खनन, परिवहन एवं ओवरलोडिंग के विरुद्ध कार्रवाई, 110 वाहनों की जांच में 07 वाहन पकड़े गए; लगभग 4 लाख रुपये का राजस्व प्राप्त
बिरहाना रोड से नया गंज तक यातायात व्यवस्था का डीसीपी ने किया निरीक्षण
जागरण मे गुंजा आ मां आ तुझे दिल ने पुकारा… भजन
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना की अध्यक्षता में कानपुर नगर के समग्र विकास की समीक्षा बैठक आयोजित
एचबीटीयू स्थित शताब्दी भवन ऑडिटोरियम में 01 नवंबर को आयोजित होगा वृहद विधिक साक्षरता एवं सेवा शिविर, तैयारियों को लेकर प्रशासन के साथ हुई बैठक 